सामग्री पर जाएँ

विदेशी भाषा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

जो भाषा अन्य देश में बोली/समझी जाती है उसे विदेशी भाषा कहते हैं। दूसरे शब्दों में यह भी कह सकते हैं की जो भाषा उस देश में न ही बोली जाती हो न ही आधिकारिक कार्यों में प्रयोग की जाती हो उस देश के लिए विदेशी भाषा कहलाती है, जैसे रूसी भारत के लिये एक विदेशी भाषा है। पूरे विश्व में ७१०० भाषाएँ बोली जाती हैं।[1]

भारत में सबसे प्रचलित विदेशी भाषाएँ

[संपादित करें]

भारत में वैसे ही हर क्षेत्र में भाषाएँ बदलती रहती हैं लेकिन कुछ विदेशी भाषाओं की मांग भारत में बहुत ज्यादा है।

  1. स्पेनी भाषा [2]
  2. फ़्रांसिसी भाषा[3]
  3. जर्मन भाषा[4]
  4. रूसी भाषा [5]

कैसे सीखें विदेशी भाषा

[संपादित करें]

भारत में विदेशी भाषा सीखना अब बहुत आसान हो गया है। आप आसानी से विदेशी भाषा के लिए कोर्सArchived 2025-03-08 at the वेबैक मशीन ले सकते हैं। अब दुनिया बहुत आगे बढ़ चुकी है और आप घर बैठे पूरा कोर्स पढ़ सकते हैं। आप अगर थोड़ी बहुत विदेशी भाषा सीखना चाहते हैं तो आप खुद से भी विदेशी भाषा सीख सकते हैं बस आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। [6] आप किसी भाषा को सीखना शुरू करने से पहले जान लें की उसको पढ़ने से आपको क्या फायदा होगा और आप अपना करियर इसमें कैसे बना सकते हैं।

विदेशी भाषा सीखने के लाभ

[संपादित करें]
  • विदेशों में बसने के का रास्ते खुलते हैं।
  • आप अपनी पढाई विदेश में कर सकते हैं।
  • करियर के लिए अच्छा है।
  • अन्य भाषाओं को सुनने, सीखने और बोलने के साथ-साथ, एक व्यक्ति अपनी खुद की भाषा की ओर भी एक नया दृष्टिकोण विकसित करता हैं।
  • देशों के बीच भी सांस्कृतिक मतभेदों को कम किया जा सकता है।
  • विदेशी भाषा वालो का मस्तिष्क ज्यादा कुशल लगता है और अल्जाइमर्स या ऐसे कई दिमागी रोगो का खतरा भी कम उन्हें कम रहता है।[7]
  • आपको वहां के लोगो की सोच के बारे में पता चलता है की वो कैसे सोचते हैं।
  • आप घूमने के लिए उन जगहों पर जा सकते हैं जहाँ पर इन भाषाओं को बोला जाता है और उस जगह का आनंद ले सकते हैं।

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]
  1. "Lists of languages", Wikipedia (अंग्रेज़ी भाषा में), 2023-08-12, अभिगमन तिथि: 2023-10-11
  2. "स्पेनी भाषा", विकिपीडिया, 2023-08-10, अभिगमन तिथि: 2023-10-11
  3. "फ़्रान्सीसी भाषा", विकिपीडिया, 2023-08-03, अभिगमन तिथि: 2023-10-11
  4. "जर्मन भाषा", विकिपीडिया, 2023-09-03, अभिगमन तिथि: 2023-10-11
  5. "रूसी भाषा", विकिपीडिया, 2023-09-29, अभिगमन तिथि: 2023-10-11
  6. "26 HOW TO LEARN A NEW LANGUAGE EASILY? | Indian Cultural Centre" (अमेरिकी अंग्रेज़ी भाषा में). 2019-05-30. मूल से से 30 March 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2025-03-08.
  7. "संग्रहीत प्रति". 7 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 15 जून 2020.