विकिपीडिया:बाहरी कड़ियाँ

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

विकिपीडिया के लेखों में विकिपीडिया से बाहर वेब पृष्ठों के लिंक (बाहरी कड़ियाँँ) शामिल हो सकते हैं, लेकिन उन्हें आम तौर पर लेख के मुख्य भाग में नहीं रखा जाना चाहिए। कुछ स्वीकार्य लिंको में शामिल हैं वो वेब लिंक जिनमें सटीक और विषय पर अधिक अनुसंधान मौजूद हैं। जिन्हें कुछ कारणों के चलते लेख में नहीं जोड़ा जा सकता हैं (जैसे कॉपीराइट या विवरण की मात्रा अधिक होने के चलते)।

कुछ बाहरी कड़ियाँँ स्वागत योग्य हैं (सामान्य रूप से क्या जोड़ा जा सकता है, नीचे देखें) लेकिन विकिपीडिया का उद्देश्य प्रत्येक विषय से संबंधित बाहरी लिंक की एक लंबी या व्यापक सूची को शामिल करना नहीं हैं। कोई भी लिंक किसी विकिपीडिया लेख में नहीं जोड़ा जाना चाहिए जब तक उसका शामिल किया जाना इस निर्देश और सामान्य ज्ञान के अनुसार न्यायोचित नहीं हो। इस औचित्य को प्रदान करने का बोझ उस व्यक्ति पर है जो किसी बाहरी लिंक को शामिल करना चाहता है।

सामान्यतः क्या जोड़ा जा सकता है[संपादित करें]

  1. यदि मौजूद है तो किसी संगठन, व्यक्ति, वेबसाइट, या अन्य संस्था के विकिपीडिया के लेख में विषय की आधिकारिक साइट का लिंक जोड़ा जाना चाहिए।
  2. किसी पुस्तक, संगीत, या कुछ अन्य मीडिया के बारे में लेख को कानूनी रूप से वितरित की गई प्रतिलिपि होस्ट कर रही साइट से लिंक करना चाहिए।
  3. उन साइटों पर जो विश्वकोश समझ के दृष्टिकोण से प्रासंगिक, तटस्थ और सटीक सामग्री रखते हैं और जिन्हें कॉपीराइट, विवरण की मात्रा (जैसे पेशेवर खिलाड़ी आँकड़े, फिल्म या टीवी क्रेडिट, साक्षात्कार टेप, या ऑनलाइन पाठ्य पुस्तक), या अन्य कारणों के कारण विकिपीडिया लेख में एकीकृत नहीं किया जा सकता।

कड़ियाँ जिनसे सामान्यतः परहेज़ किया जाना चाहिये[संपादित करें]

  1. ऐसी साइट जो कोई अनूठा संसाधन प्रदान नहीं करती जो लेख के निर्वाचित होने पर उसमें मौजूद नहीं होगा
  2. तथ्यात्मक रूप से गलत सामग्री या असत्यापनीय अनुसंधान के उपयोग से पाठक को गुमराह करने वाली किसी भी साइट से।
  3. मैलवेयर, दुर्भावनापूर्ण स्क्रिप्ट, वायरस युक्त साइटे, या ऐसी सामग्री जो संयुक्त राज्य अमेरिका में उपयोग करना अवैध है।
  4. कड़ियाँ जो मुख्य रूप से किसी वेबसाइट का प्रचार करने के लिये है।
  5. सामाजिक नेटवर्किंग साइट (जैसे माइस्पेस, फेसबुक, लिंक्डइन, और इंस्टाग्राम), चैट या चर्चा मंच/समूह (जैसे याहू समूह, गूगल समूह) और ट्विटर फ़ीड।
  6. ब्लॉग, व्यक्तिगत वेब पृष्ठ और ज्यादातर फैनसाइट्स, मान्यता प्राप्त लोगों द्वारा लिखित को छोड़कर।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]