वार्ता:लुम्बिनी अपार्ट्मेंट्स

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ लुम्बिनी अपार्ट्मेंट्स लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

इस लेख की ज्ञानकोशीयता[संपादित करें]

कोई विद्वान लेखक द्वारा बनाये गये इस लेख की ज्ञानकोशीयता पर प्रकाश डाले और यह स्पष्ट करने का कष्ट करे कि यदि इस अपार्टमेण्ट का कोई निवासी अपने 'मकान के छत' के बारे में एक लेख लिखे तो वह ज्ञानकोशीय होगा या नहीं। -- अनुनाद सिंह (वार्ता) 11:16, 28 अक्टूबर 2017 (UTC)उत्तर दें

मैं इस प्रश्न का इंतजार कर ही रहा था। इस प्रकार के एक वाक्य वाले लेख को लिखने के पीछे एक खास वजह है। वजह ये है कि पिछले 10 वर्षों से इस प्रकार के अपार्ट्मेंट्स से संबन्धित न जाने कितने लेख विकिपीडिया पर मौजूद है। आप सिर्फ अपार्टमेंट लिखकर खोज लीजिए। उनकी ज्ञानकोशीय महत्ता को लेकर मैं खुद भी जिज्ञासु हूं। वैसे लेखक के निवास स्थान को लेकर आपका निष्कर्ष बेहद प्रीतिकर है। मान्यवर, इस प्रकार की गतिविधियों में मेरी कोई रुचि नहीं है। मैंने कुछ विशेष गतिविधियों को जांचने के उद्देश्य के लिए इस लेख को लिखने का फैसला किया जो अभी अधूरा है। शीघ्र ही इस लेख को विस्तार से लिखूंगा अगर आपने इसे डिलीट करने का मन नहीं बनाया तो। सादर--कलमकार वार्ता 14:49, 30 अक्टूबर 2017 (UTC)उत्तर दें