वार्ता:पांडीचेरी विश्वविद्यालय

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ पांडीचेरी विश्वविद्यालय लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

लेख का सही नाम[संपादित करें]

विश्वविद्यालय के नाम की वर्तनी अलग-अलग जगह अलग-अलग दी गई है, कृपया सही वर्तनी के बारे में अपने विचार रखिये

स्रोत
१. पाण्डिच्चेरी विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय का अधिकारिक जालस्थल
२. पांडिचेरी विश्वविद्यालय MHRD द्वारा दी गई सूची
३. हिन्दी विकिपीडिया में पुदुच्चेरी नाम से पांडिचेरी का लेख है [1]
४. इस लेख का नाम फिलहाल पांडीचेरी विश्वविद्यालय है.

इस तरह यहाँ चार प्रकार की वर्तनियाँ हैं, कृपया सही वर्तनी बताएँ.Rahul07 (वार्ता) 10:01, 31 जुलाई 2012 (UTC)[उत्तर दें]

इस लेख में कोई सामग्री नहीं है इसलिए सबसे अच्छा तो यह है कि बिना सामग्री वाले लेख बनाए ही ना जाएँ। फिर भी यदि कोई सदस्य इस लेख में कुछ लिखने और इस लेख को आगे बढ़ाने का इच्छुक है तो उसे इस प्रकार इसका नामकरण करना चाहिए। मेरे विचार से तो इस विश्वविद्यालय का नाम पुदुच्चेरी विश्वविद्यालय होना चाहिए। पांडीचेरी तो बिलकुल ही गलत है क्योंकि यह तो इस स्थान के नाम का उच्चारण ही बदल देता है। पुदुच्चेरी नाम इसलिए ठीक है क्योंकि अब यह स्थान इसी नाम से जाना जाता है। पॉडिच्चेरी नाम भी ठीक है क्योंकि यह इस स्थान का भूतपूर्व नाम है। सबसे अच्छा तो यह है कि यह विश्वविद्यालय स्वयं को किस नाम से पुकारता है उसी नाम से लेख का नामकरण किया जाए। रोहित रावत (वार्ता) 05:29, 1 अगस्त 2012 (UTC)[उत्तर दें]