वार्ता:पटना

पृष्ठ की सामग्री दूसरी भाषाओं में उपलब्ध नहीं है।
विषय जोड़ें
मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

यह पृष्ठ पटना लेख के सुधार पर चर्चा करने के लिए वार्ता पन्ना है। यदि आप अपने संदेश पर जल्दी सबका ध्यान चाहते हैं, तो यहाँ संदेश लिखने के बाद चौपाल पर भी सूचना छोड़ दें।

लेखन संबंधी नीतियाँ

पटना#विवाह[संपादित करें]

क्या यह विषय इस पेज पर जरुरी है? क्यूंकि दूसरे शहर के पेजो पर इस विषय पर जानकारी नहीं दी गयी है। शिवम् सेतु (वार्ता) 18:10, 9 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

शिवम् जी, आपने ठीक कहा। इसकी कोई आवश्यकता नहीं है और यह सन्दर्भित भी नहीं है। आप चाहो तो इसे हटा सकते हो।☆★संजीव कुमार (✉✉) 14:43, 10 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें
संजीव जी, आपके राय के लिए धन्यवाद! मैं इस विषय को हटा रहा हूँ। शिवम् सेतु (वार्ता) 16:42, 11 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

ऐतिहासिक जनसंख्या[संपादित करें]

ऐतिहासिक जनसंख्या में वर्षक्रम इस प्रकार लिखा है- 1814, 1872, 1821. क्या ये सही है? कोई गलती तो नहीं?--मनोज खुराना वार्ता 06:10, 12 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

मुझे तो गलत ही प्रतीत हो रहा है, चूँकि 1901 से पहले गणना का कोई तथ्य मैंने तो पढ़ा नहीं फिर भी यदि विश्वनीय स्रोतों से सन्दर्भित किया जाता है तो इसे रखा जा सकता है।☆★संजीव कुमार (✉✉) 07:10, 13 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें
@Manojkhurana: जी, मैंने टाइप करने में वहाँ गलती कर दी है, 1872 के बाद 1881 होना चाहिए था। आपका धन्यवाद्! और @संजीव कुमार: जी 1901 से पहले भारत के कुछ चुनिंदा शहरो की जनगणना 1872 और 1881 में हुई है। शिवम् सेतु (वार्ता) 08:55, 13 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें
धन्यवाद शिवम् जी।☆★संजीव कुमार (✉✉) 12:33, 13 नवम्बर 2013 (UTC)उत्तर दें

अतिरंजित भाषा / तटस्थ दृष्टिकोण[संपादित करें]

इस लेख में कुछ स्थानों पर अतिरंजित भाषा का प्रयोग है, जो कि विकिपीडिया के लिये उपयुक्त नहीं है। इस में सुधार की आवश्यकता है। Diffeomorphicvoodoo (वार्ता) 03:24, 26 अगस्त 2016 (UTC)उत्तर दें