वायकाटो नदी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नेविगेशन पर जाएँ खोज पर जाएँ
वायकाटो नदी
Waikato River
नदी
Waikato river 750px.jpg
वायकाटो नदी
देश न्यूज़ीलैण्ड
क्षेत्र उत्तर द्वीप
स्रोत 39°17′00″S 175°34′00″E / 39.28333°S 175.56667°E / -39.28333; 175.56667निर्देशांक: 39°17′00″S 175°34′00″E / 39.28333°S 175.56667°E / -39.28333; 175.56667
 - स्थान रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu)
मुहाना 37°23′00″S 174°44′00″E / 37.38333°S 174.73333°E / -37.38333; 174.73333
 - स्थान पोर्ट वायकाटो तस्मान सागर
 - ऊँचाई मी. (0 फीट)
लंबाई 425 कि.मी. (264 मील)

वायकाटो नदी (Waikato River) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी है। यह उस देश के उत्तर द्वीप (नोर्थ आईलैण्ड) में स्थित है। इसकी उत्पत्ति ताऊपो ज्वालामुखीय क्षेत्र में स्थित रुआपेहू पर्वत (Mount Ruapehu) नामक ज्वालामुखी की पूर्वी ढलानों में पिघलती बर्फ में होती है और वहाँ से यह ताऊपो झील (Lake Taupo) पहुँचती है, जो कि न्यूज़ीलैण्ड की सबसे विशाल झील है। यहाँ से यह झील के पूर्वोत्तरी छोर से फिर आगे निकलती है और हूका झरना श्रंखला (Huka Falls) बनाती है। फिर वायकाटो मैदान से निकलती हुई यह ऑक्लैण्ड शहर के पास स्थित पोर्ट वायकाटो (Port Waikato) नामक बंदरगाह में तस्मान सागर में विलय हो जाती है।[1]

नामोत्पत्ति[संपादित करें]

माओरी भाषा में 'वायकाटो' का अर्थ 'बहता पानी' है।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Environment Archived 2010-05-25 at the Wayback Machine". Environment Waikato. Retrieved 2010-05-28.
  2. "Waikato River Archived 2012-10-18 at the Wayback Machine". An Encyclopaedia of New Zealand. 1966.