ताऊपो झील
दिखावट
| ताऊपो झील | |
|---|---|
| स्थान | उत्तर द्वीप, न्यूज़ीलैण्ड |
| निर्देशांक | 38°48′25″S 175°54′28″E / 38.80694°S 175.90778°E |
| प्रकार | ज्वालामुखीय झील |
| मुख्य अन्तर्वाह | वाइताहानुई नदी, तोंगारीरो नदी, ताउरांगा ताऊपो नदी |
| मुख्य बहिर्वाह | वायकाटो नदी |
| जलसम्भर | 3,487 kमी2 (1,346 वर्ग मील) |
| द्रोणी देश | न्यूज़ीलैण्ड |
| अधिकतम लम्बाई | 46 किलोमीटर (29 मील) |
| अधिकतम चौड़ाई | 33 किलोमीटर (21 मील) |
| सतही क्षेत्रफल | 616 kमी2 (238 वर्ग मील) |
| औसत गहराई | 110 मी॰ (360 फीट) |
| अधिकतम गहराई | 186 मी॰ (610 फीट) |
| तट लम्बाई1 | 193 kमी॰ (120 मील) |
| सतही ऊँचाई | 356 मीटर (1,168 फीट) |
| द्वीप | मोटूटाइको द्वीप (Motutaiko Island) |
| 1 तट लम्बाई का मापन सटीक नहीं होता है | |
ताऊपो झील (Lake Taupo) न्यूज़ीलैण्ड की सबसे बड़ी झील है। यह उस देश के उत्तर द्वीप पर स्थित है और ६१६ वर्ग किमी का सतही क्षेत्रफल रखती है। तुलना के लिये भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील वुलर झील है जो बारिश के मौसम में अपने सबसे विशाल रूप में भी केवल २६० वर्ग किमी तक ही पहुँचती है। यह २६,५०० वर्ष पहले हुए एक महाज्वालामुखी विस्फोट द्वारा बनाए गए क्रेटर में पानी एकत्रित होने के कारण बनी थी। न्यूज़ीलैण्ड की आदिवासी माओरी जनजाति के लिये इस झील का पारम्परिक व धार्मिक महत्व है। न्यूज़ीलैण्ड की सबसे लम्बी नदी, वायकाटो नदी भी इसी झील से उभरती है।[1][2]
झील के कुछ नज़ारे
[संपादित करें]- अंतरिक्ष से
- झील किनारे चट्टान पर १९७४ में बनाई गई पारम्परिक माओरी शिला-तराशी
- झील में नावें
- झील किनारे लगे हुए कुछ घर
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ Cussen, Laurence (1887). "Notes on the Physiography and Geology of the King Country". Transactions of the Royal Society of New Zealand 20: 317–332. See Lake Taupo Archived 2015-02-13 at the वेबैक मशीन, pp 328–331
- ↑ Wilson, C. J. N. (2001). "The 26.5ka Oruanui eruption, New Zealand: An introduction and overview". Journal of Volcanology and Geothermal Research 112: 133. doi:10.1016/S0377-0273(01)00239-6.