वत्सला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

वत्सला बलराम की पुत्री थी जिनका जन्म रेवती के गर्भ से हुआ था। वह चंद्रपुत्र अभिमन्यु की पहली पत्नी थी।

जन्म[संपादित करें]

बलराम और रेवती के विवाह के पश्चात् रेवती ने निष्स्थ और उल्मुख नामक दो पुत्रों को और वत्सला नामक एक पुत्री को जन्म दिया।

अभिमन्यु संग विवाह[संपादित करें]

बलराम ने वत्सला का विवाह दुर्योधन के पुत्र लक्ष्मण कुमार के साथ निश्चित किया था जब अभिमन्यु को इस बात का पता चला तो उसने घटोत्कच से सहायता माँगी। घटोत्कच अपनी माया से वत्सला के रूप में मंडप में गया और दुर्योधन और लक्ष्मण कुमार सहित सभी को घायल कर दिया। अभिमन्यु भी उस समय तक वत्सला को द्वारका से बाहर ले गए और उससे विवाह कर लिया।

मृत्यु[संपादित करें]

अभिमन्यु की मृत्यु से एक दिन पूर्व ही उसकी दूसरी पत्नी उत्तरा ने गर्भ धारण किया था अत: वत्सला ने स्वेच्छा से ही अभिमन्यु की चिता पर सती हो जाना स्वीकार किया।