रोड़
| कुल जनसंख्या | |
|---|---|
| ~8-10 लाख (2011 का अनुमान) | |
| विशेष निवासक्षेत्र | |
| ~9 लाख (2011 का अनुमान) | |
| ~1 लाख (2011 का अनुमान) | |
| भाषाएँ | |
| हरियाणवी, हिन्दी, पंजाबी, सिंधी, राजस्थानी | |
| धर्म | |
| हिंदू | |
रोड़, जिन्हें रोर भी लिखा जाता है, उत्तरी भारत और पाकिस्तान में पाई जाने वाली एक कृषि प्रधान जाति है। रोड़ जाति कि ऐतिहासिक बसावट, दिल्ली तथा इसके निकटवर्ती क्षेत्रों से जुडी है।[1] अधिकांश रोड़ हरियाणा के करनाल जिले में निवास करते हैं।
इतिहास
रोड़ आर्य प्रवास का हिस्सा रहे थे। यह उन्हीं जातियों में से एक है जो लगभग 2000 ईसा पूर्व में मध्य एशिया से भारतीय उपमहाद्वीप में आकर बसे थे।
लगभग 450 ईसा पूर्व, रोड़ एक राजवंश था जो सिंध क्षेत्र में सिंधु नदी के निकट के क्षेत्र पर शासन करने के लिए जाना जाता था। रोड़ राजवंश ने 450 ईसा पूर्व से 490 ईसा तक भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र पर राज किया। रोड़ साम्राज्य की स्थापना महान रोड़ राजा धज ने की थी जो रोडवंश के पहले सदस्य थे। ददरोड़ रोड़ साम्राज्य के आखिरी सम्राट थे जिन्हे 490 ईसा में जहर देकर मारा गया था।
18वीं शताब्दी में पानीपत के तृतीय युद्ध के दौरान हरियाणा में युद्ध के बचे हुए मराठी लोगों को रोड़ों ने शरण दी और कई मराठी लोग रोड़ नाम से रहने लगे। इसी कारण रोड़ लोगों को लोग रोड़ मराठा कहने लगे जो पूरा गलत और झूठ है। रोड़ों का मराठों से कोई संबन्ध नहीं है।
स्वतंत्रता से पूर्व
2011 के आकलन के अनुसार, भारत में रोड़ों की सम्भावित संख्या 8-10 लाख के लगभग है।
भारतीय गणराज्य
रोड़ समुदाय भारत में मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड आदि राज्यो में बसते हैं।
वर्तमान में रोड़ हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और दिल्ली में राजनैतिक रूप से अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। हरियाणा के विधासभा अध्यक्ष हरविंदर कल्याण सहित कुछ रोड़ नेता ख्यात राजनेताओं के रूप में उभरे।
पाकिस्तान
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में छोटी संख्या में रोड़ रहते हैं। सिंध से रोड़ों का बड़ा इतिहास जुड़ा है। महान रोड़ राजा धज, जिन्हें राय दियाच भी कहा जाता है, ने सिंध में रोहड़ी शंकर (जिसे वर्तमान में रोहड़ी सख्खर कहा जाता है) और रोड़ साम्राज्य की स्थापना की थी।
संस्कृति और समाज
धार्मिक संस्कृति
रोड़ अपने पूर्वजों की भी पूजा करते हैं। रोड़ प्रारंभ में प्रकृति पूजक रहे हैं। वर्तमान में हिंदू धर्म का पालन करते है।[उद्धरण चाहिए]
उल्लेखनीय लोग
| इस भाग में सन्दर्भ या स्रोत नहीं दिया गया है। कृपया विश्वसनीय सन्दर्भ या स्रोत जोड़कर इस लेख में सुधार करें। स्रोतहीन सामग्री ज्ञानकोश के लिए उपयुक्त नहीं है। इसे हटाया जा सकता है। स्रोत खोजें: "रोड़" – समाचार · अखबार पुरालेख · किताबें · विद्वान · जेस्टोर (JSTOR) |
- नीरज चोपड़ा, भारतीय ट्रैक और फील्ड एथलीट
- मनोज कुमार, भारतीय मुक्केबाज
- अर्जन पंवार, भारतीय अभिनेता, गायक, रैपर और व्यवसायी
- बलराज पंवार, भारतीय नाविक
- मित्ता रोड़, भारतीय गायक
- हरविंदर कल्याण, भारतीय नेता
- यतीश्वरानंद, भारतीय नेता
- गुरु ब्रह्मानंद, भारतीय गुरु
- निशांत देव, भारतीय मुक्केबाज
- अजमेर सिंह चोपड़ा, भारतीय बास्केटबॉल खिलाड़ी
सन्दर्भ
- ↑ The Journal of Intercultural Studies. इंटलेक्चुअल रिसर्च इंस्टिट्यूट, कनसाई यूनिवर्सिटी ऑफ़ फोरेन स्टडीज़. 1984. p. 109. अभिगमन तिथि: 6 फ़रवरी 2023.