सामग्री पर जाएँ

रॉबर्ट पैटिनसन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रॉबर्ट पैटिनसन

Pattinson in नवम्बर 2009
पेशा Actor, model, musician
कार्यकाल 2004–present

रॉबर्ट पैटिनसन (जन्म - 13 मई 1986)[1], एक अंग्रेज अभिनेता, मॉडल और संगीतकार हैं।[2] उन्हें स्टेफनी मेयर के उपन्यास ट्वाइलाईट के फ़िल्मी रूपांतरण में एडवर्ड कलन की भूमिका और फिल्म हैरी पॉटर और आग का प्याला में सेडरिक डिगोरी की भूमिका के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है।[3][4][5]

प्रारम्भिक जीवन

[संपादित करें]

पैटिनसन का जन्म लंदन में हुआ। उनकी मां, क्लेयर, एक मॉडलिंग एजेंसी के लिए काम करती थी और उनके पिता, रिचर्ड, अमेरिका से पुरानी कारें आयात करते थे।[6] पैटिनसन ने टॉवर हाउस स्कूल और हैरोडियन स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। [7] बार्न्स थिएटर कंपनी (Barnes Theatre Company) के माध्यम से वे शौकिया थिएटर में शामिल हुए. वहां नेपथ्य में कार्य का कुछ अनुभव लेने के बाद उन्होंने अभिनय प्रारंभ किया। टेस ऑफ द डी'अर्बेर्विल (Tess of the D'Urbervilles) के निर्माण के दौरान एक अभिनय एजेंट का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और उन्होंने व्यावसायिक भूमिकाओं की तलाश शुरू की। पैटिनसन की दो बड़ी बहनें हैं, जिनमें से एक, लिज़ी पैटिनसन, गायिका हैं।[8][9]

मॉडलिंग

[संपादित करें]

पैटिनसन ने बारह वर्ष की आयु से मॉडलिंग की शुरुआत की, लेकिन यह कार्य केवल चार वर्षों तक ही चला. मॉडल के रूप में कार्य की कमी के लिए उन्होंने अपने मर्दाना स्वरूप को दोषी ठहराया है। दिसंबर 2008 में पैटिनसन ने इसे स्पष्ट किया, "जब मैंने पहली बार काम करना शुरू किया, तब मैं काफी लंबा था और एक लड़की की तरह दिखता था, इसलिए मुझे बहुत काम मिला, क्योंकि यह वो दौर था, जब उभयलिंगी दिखावट को पसंद किया जाता था। मुझे लगता है कि बाद में मै पुरुषों की तरह अधिक दिखने लगा, शायद इसीलिए मुझे आगे काम नहीं मिला. मेरा मॉडलिंग कॅरियर सर्वाधिक असफल था।"[10] पैटिनसन हैकेट के शरद-ऋतु 2007 कलेक्शन के विज्ञापन अभियान में दिखाई दिये। [11]

पैटिनसन, 2008 में ट्वाइलाईट के प्रीमियर पर

पैटिनसन ने सन 2004 में बनी टेलीविज़न फिल्म रिंग ऑफ द निबेलंग्स में और निर्देशिका मीरा नायर की फिल्म वैनिटी फेयर में सहायक भूमिकाएं निभाईं, हालांकि इस फिल्म से उनके दृश्यों को हटा दिया गया और वे दृश्य केवल DVD संस्करण में ही दिखाई दिए। [12] मई 2005 में, उन्हें ब्रिटेन के रॉयल कोर्ट थिएटर (Royal Court Theatre) में होने वाले द वुमन बिफोर के प्रीमियर के लिए चुना गया था, लेकिन उदघाटन-रात्रि के कुछ ही समय पूर्व उन्हें हटाकर टॉम रिले को ले लिया गया।[13] बाद में उस वर्ष उन्होंने फिल्म हैरी पॉटर एंड द गौब्लेट ऑफ फायर में सेड्रिक डिगरी की भूमिका निभाई. इसके लिए उन्हें द टाइम्स द्वारा उस वर्ष के ब्रिटिश स्टार ऑफ टुमॉरो के लिए नामित किया गया।[14] टुमॉरो एक से अधिक बार उन्हें अगला जूड लॉ कहा गया है।[7][15][16]

पैटिनसन ने फिल्म ट्वाइलाईट, जो इसी नाम से स्टेफनी मेयर द्वारा लिखे गए प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित थी, में एडवर्ड कलन की भूमिका निभाई, जो 21 नवम्बर 2008 को उत्तरी अमेरिका में रिलीज हुई। TV गाइड के अनुसार एडवर्ड कलन की भूमिका के ऑडीशन को लेकर पैटिनसन प्रारंभ में आशंकित थे क्योंकि उन्हें डर था कि इस चरित्र से जिस "निपुणता" की उम्मीद की जा रही थी, वे उस पर खरे नहीं उतर पाएंगे.[17] ट्वाइलाईट के अगले संस्करणों में भी उन्होंने एडवर्ड कलन की अपनी भूमिका दोहराई The Twilight Saga: New Moon और आगामी एक्लिप्स में, जिसका फिल्मांकन अगस्त 2009 में शुरू हुआ और यह 30 जून 2010 को रिलीज होगी। [18]

फीचर फिल्मों लिटिल ऐशेस (जिसमें उन्होंने सल्वाडोर डली की भूमिका निभाई), हाऊ टू बी (एक ब्रिटिश कॉमेडी) और एक लघु फिल्म द समर हाउस में भी पैटिनसन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं.

2009 में, पैटिनसन 81वें एकाडमी अवार्ड्स में प्रस्तुत हुए.[19] 10 नवम्बर को रिवॉल्वर एंटरटेनमेंट (Revolver Entertainment) ने पैटिनसन के जीवन और लोकप्रियता का वर्णन करनेवाले एक वृत्तचित्र, रौब्सेस्ड (Robsessed), की DVD रिलीज की। [20] द टेलीग्राफ की 10 सर्वाधिक कमाई वाले अभिनेताओं की सूची में ट्वाइलाईट फिल्मों[21] से हुई £10 मिलियन ($16 मिलियन) आय के साथ पैटिनसन को दसवां स्थान दिया गया।

2010 में पैटिनसन 1885 के उपन्यास बेल अमी के फ़िल्मी रूपांतरण में जोर्जेस डयूरॉय की भूमिका निभाएंगे.[22] वे निर्माता डेविड प्यू के एक थिएटर निर्माण में[23] और फिल्म रिमेम्बर मी में भी दिखाई देंगे, जो 12 मार्च 2010 को रिलीज होगी। [24]

पैटिनसन गिटार और पियानो बजाते हैं और अपनी धुनें भी खुद बनाते हैं।[25] वे ट्वाइलाईट साउंडट्रैक के दो गीतों: "नेवर थिंक", जो उन्होंने सैम ब्रैडली के साथ मिलकर लिखा[26] और "लेट मी साइन", जो मार्कस फॉस्टर और बॉबी लोंग ने लिखा था, में गायक के रूप में दिखाई देते हैं।[27] निर्देशक कैथरीन हार्डविक ने पैटिनसन की जानकारी के बिना उनकी रिकॉर्डिंग को प्रारम्भिक संस्करण में जोड़ दिया और इस तरह ये गीत फिल्म में शामिल हुए. बाद में उन्होंने यह माना कि "विशेषतः उनमें से एक ने, दृश्य को बेहतर बनाया. वह ऐसा लग रहा था, मानो उसे वहां होना ही चाहिए था।[2] फिल्म हाऊ टू बी के साउंडट्रैक में पैटिनसन द्वारा गाए गए[28] और गीतकार जो हेस्टिंग्स द्वारा लिखे गए तीन मौलिक गीत प्रस्तुत किये गए हैं।[29]

साउंडट्रैक्स के लिए रिकॉर्डिंग करने के अलावा, पैटिनसन ने कहा है, "मैंने वस्तुतः कभी कुछ रिकॉर्ड नहीं किया-मैंने केवल पब्स और अन्य कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां दी हैं" और जब उनसे व्यावसायिक संगीत कॅरियर के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, "यदि अभिनय में विफल हो जाऊं, तो संगीत मेरी सहायक योजना है।"[2] 2008 में, उन्होंने अपनी पहली प्रेमिका के वर्तमान प्रेमी के बैंड, बैड गर्ल्स, में भी प्रस्तुति दी थी।[30]

निजी जीवन

[संपादित करें]

पीपल पत्रिका द्वारा 2008 में[31] और ग्लैमर द्वारा 2009 में कराए गए एक सर्वेक्षण में उन्हें "सर्वाधिक सेक्सी जीवित पुरुषों" में से एक नामित किया गया।[32] प्रेमिका के बारे में पैटिनसन कहते हैं, "मेरे पास लोगों के फोन नंबर तक नहीं हैं। ऐसे माहौल में मैं कोई प्रेमिका नहीं चाहता."[33]

फिल्मोग्राफी

[संपादित करें]
वर्ष फिल्म भूमिका नोट्स
2004 वैनिटी फेयर रौडी क्रौले केवल DVD रिलीज़ पर देखा गया
रिंग ऑफ द निबेलंग्स गिसेल्हर टेलीविज़न फिल्म
2005 हैरी पॉटर ऐंड द गॉब्लेट ऑफ़ फायर सेड्रिक डिगरी
2006 द हौंटेड एयरमैन टोबी जग टेलीविज़न फिल्म
2007 द बैड मदर्स हैण्डबुक डैनियल गाले टेलीविज़न फिल्म
हैरी पॉटर ऐंड द ऑर्डर ऑफ़ द फोएनिक्स सेड्रिक डिगरी कैमियो
2008 हाउ टू बी आर्ट स्ट्रासबर्ग फिल्म फेस्टिवल अवार्ड फॉर बेस्ट ऐक्टर[34]
ट्वाइलाईट एडवर्ड कलन MTV मूवी अवार्ड फॉर ब्रेकथ्रू पर्फौरमेंस मेल
MTV मूवी अवार्ड फॉर किस (क्रिस्टन स्टेवार्ट के साथ)
MTV मूवी अवार्ड फॉर बेस्ट फाईट (कैम जिजैंडेट के साथ)
2009 लिटिल ऐशेस सल्वाडोर डली
The Twilight Saga: New Moon

एडवर्ड कलन

2010 रिमेम्बर मी टायलर रोथ निर्माणोत्तर
The Twilight Saga: Eclipse

एडवर्ड कलन

निर्माणोत्तर
2011 बेल एमी जोर्जेस डयूरॉय निर्माण-पूर्व

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Robert Pattinson". People.com. 29 जुलाई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-04-03.
  2. 1 2 3 Gina McIntyre (2008-10-09). "Robert Pattinson on his 'Twilight' songs: 'Music is my backup plan if acting fails'". लॉस एंजिल्स टाइम्स. 5 जून 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-02-01. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  3. Sona Charaipotra (2008-11-14). "A Night Out With - Robert Pattinson". द न्यूयॉर्क टाइम्स. 11 मई 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help); Text "accessdate-2009-02-11" ignored (help)
  4. Rebecca Murray (2008-07-31). "Robert Pattinson Discusses 'Twilight'". About.com. मूल से से 18 दिसंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-02-11.
  5. Hillary Atkin (2008-11-16). "Exclusive Interview: Robert Pattinson". Fandango. 6 जून 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-02-11.
  6. "रॉबर्ट पैटिनसन". मूल से से 28 अप्रैल 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 15 जून 2020.
  7. 1 2 Flora Stubbs (2005-11-17). "Potter star 'next Jude Law'". Evening Standard. मूल से से 28 सितंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-10-02. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  8. Tibbetts, Graham (2008-12-02). "Profile of Twilight star Robert Pattinson". डेली टेलीग्राफ. 9 फ़रवरी 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-08-16.
  9. Griffin, Susan (26 नवम्बर 2009). "Twighlight star Robert Pattinson reveals his shy side". The Glaswegian. 10 जुलाई 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-12-04. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  10. "Why Robert Pattinson's Modeling". New York Magazine. 17 जून 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010.
  11. "Robert Pattinson-Hackett Campaign". Nachophoto.com. मूल से से 13 अगस्त 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-08-16.
  12. Howell, Peter (21 नवम्बर 2009). "Something to sink his teeth into". The National. 12 सितंबर 2014 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-12-04. {{cite news}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  13. "Robert Pattinson: Teen heartthrob Robert Pattinson is an English actor, model and musician best known for playing vampire Edward Cullen in Twilight". STV. 12 नवम्बर 2009. 2 दिसंबर 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-12-04.
  14. Lisa Dillon (2005-05-26). "Almost famous". The Times. 15 जून 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2008-10-02.
  15. "Top 20 Rising Stars Under 30". Saturday Night Magazine. 2008-07-29. मूल से से 24 सितंबर 2008 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-10-02.
  16. "Teen People Names 'Artists of the Year' and 'What's Next'". Starpulse. 2005-11-02. 6 जून 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2008-10-02.
  17. "Before the Spotlight, Twilight's Robert Pattinson Was Intimidated by "Perfect" Role". TV Guide. 2008-11-21. मूल से से 22 जनवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2008-11-26.
  18. Adam Rosenberg (2009-06-30). "'The Twilight Saga: Eclipse' Shoot Dates Revealed!". MTV. 16 मार्च 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-10-07.
  19. Josh Horowitz (2009-02-17). "Report: Robert Pattinson To Present At Academy Awards". MTV. 5 फ़रवरी 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-08-09.
  20. Ditzian, Eric (6 अक्टूबर 2009). "Robert Pattinson's Life Is Subject Of 'Robsessed' Documentary". MTV.com. 3 दिसंबर 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 9 नवम्बर 2009.
  21. "संग्रहीत प्रति". 21 जून 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010.
  22. "Christina Ricci Joins Robert Pattinson in BEL AMI". Collider. जनवरी 8, 2010. 29 अप्रैल 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: जनवरी 11, 2010.
  23. David Benedict (2009-02-13). "'Equus' closure prompts rumors". वैराइटी. मूल से से 4 जनवरी 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-02-23.
  24. "Remember Me". Summit Entertainment. मूल से से 3 जनवरी 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2010-01-11.
  25. "Robert Pattinson: 'I'm Really Not That Interesting'". The Improper. मूल से से 4 फ़रवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-02-01. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  26. "Sam Bradley Interview". Portrait Magazine. दिसम्बर 2008. मूल से से 10 सितंबर 2012 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-01-30. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)
  27. Becky Reed. "Twilight Star Talks Soundtrack". Click Music. मूल से से 26 जनवरी 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-01-30.
  28. "Robert Pattinson Sings Three Songs in Indie Flick How to Be". Us Magazine. 2009-03-11. 3 अप्रैल 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help); Text "accessdate-2009-03-31" ignored (help)
  29. "Songs composed by Joe Hastings in Indie Flick How to Be". How To Be. 2009-03-09. मूल से से 29 जून 2010 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010. {{cite web}}: Text "accessdate-2009-03-31" ignored (help)
  30. Katrina-Kasey Wheeler (2009-01-10). "Music: Robert Pattinson's back up plan". Pop Media Examiner. 31 जनवरी 2010 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010. {{cite web}}: Text "accessdate-2009-01-30" ignored (help)
  31. 20237714_20241212_20545173,00.html#20545173 "2008's Sexiest Man Alive". People. अभिगमन तिथि: 2009-08-27. {{cite web}}: Check |url= value (help)[मृत कड़ियाँ]
  32. "Sexiest Men Alive #1". 2009-08-05. मूल से से 8 अगस्त 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-08-05.
  33. Orloff, Brian (2009-03-12). 20265150,00.html "Sorry Ladies, Robert Pattinson Doesn't Want a Girlfriend Now". People. 7 अप्रैल 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-08-12. {{cite web}}: Check |url= value (help)
  34. "स्ट्रासबर्ग अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह: 2008 अवार्ड्स". मूल से से 9 अप्रैल 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 17 जून 2010.

बाहरी कड़ियाँ

[संपादित करें]