रुबिक घन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रुबिक घन
अन्य नाम जादूई घन
प्रकार संयोजी प्रहेलिका
खोजकर्ता एरनो रुबिक
कंपनी रुबिक्स ब्रांड लिमिटेड
देश हंगरी
उपलब्धता १९७७ (हंगरियाई जादूई घन के रूप में); १९८० (विश्वभर में रुबिक घन के रूप में)–वर्तमान
औपचारिक जालस्थल

रुबिक घन अथवा रुबिक्स क्यूब (हंगेरियाई: Rubik-kocka रूबिक-कोका) हंगरियाई स्थापत्य कला के शिल्पी और प्रोफेसर एरनो रुबिक द्वारा १९७४ में अन्वेषित त्रिविमिय संयोजी पहेली है।[1][2] इसका मूल नाम मैजिक क्यूब (अर्थात जादूई घन) दिया गया था (हंगेरियाई में bűvös kocka)।[3] इस पहेली के मुद्राधिकार १९८० में आइडियल टॉय कम्पनी को विक्रय किये जाने थे।[4] यह विक्रय विक्रय व्यवसायी तिबोर लैज़ी और सेवन टाउन्स के संस्थापक टॉम क्रेमर के साथ होना था।[5] उसी वर्ष इसने वर्ष के सर्वश्रेष्ठ जर्मन खेल का पुरस्कार जीता। जनवरी २००९ तक विश्वभर में ३५ करोड़ घन विक्रय हो चुके हैं[6][7] जिसने इसे विश्व का सर्वाधिक विक्रय होने वाला प्रहेलिका खेल बना दिया।[8][9] इसे व्यापक रूप से विश्व का सर्वाधिक विक्रय होने वाला खिलौना माना जाता है।[10]

संकल्पना और विकास[संपादित करें]

पूर्व प्रयास[संपादित करें]

मार्च १९७० में लेरी निकोलस ने २x२x२ (दो बाय दो बाय दो) के "टुकड़ों को समूह में घुमने योग्य पहेली" का निर्माण किया और इसका कनाडाई एकस्व अनुप्रयोग दर्ज किया। निकोलस घन को चुम्बक के साथ रखा गया था। निकोलस को रुबिक घन के अन्वेषण से पूर्व ११ अप्रैल १९७२ को अमेरिकी पेटेंट 36,55,201 मिला।

९ अप्रैल १९७० को फ्रैंक फॉक्स ने अपने "गोलाकार ३x३" के एकस्व अधिकार के लिए अनुमोदन किया। उन्हें १६ जनवरी १९७४ में यूके पेटेंट (1344259) मिला।[11]

रुबिक अन्वेषण[संपादित करें]

१९७० के दशक के मध्य में एरनो रुबिक ने बुडापेस्ट में मोहोली-नजी यूनिवर्सिटी ऑफ़ आर्ट एंड डिज़ाइन के आंतरिक डिजाइन विभाग में काम किया।[12] वहाँ किसी वस्तु के भिन्न स्वतंत्र भागों को अलग किये बिना चलायमान करते हुये सरंचनात्मक समस्या का हल करने के उद्देश्य से एक घन का निर्माण किया जिससे यह घन इस रूप में प्रचारित हुआ कि उन्होंने त्रिविम वस्तुओं को अपने विद्यार्थियों को समझाने के लिए एक शैक्षिक औजार निर्मित किया है। उन्हें इसका ऐहसास तब तक नहीं था जब तक उन्होंने इसको इधर-उधर करके पुनः पूर्व अवस्था में लाने का प्रयास नहीं किया।[13] रुबिक को इसका १९७५ में हंगरी पेटेंट एचयू170062 मिला।

रुबिक धन आज बहुत बड़ा हो गया है। मूल वाले से और खेल आ गये हैं जैसे मैगामिंक्स और पिरामिंक्स। लोग इनके साथ भी खेलते हैं मगर मूल रुबिक धन सबसे बड़ा है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. विलियम फोदेरिंघम (२००७). Fotheringham's Sporting Pastimes [फोदेरिंघम का समय व्यतीत करने का खेल] (अंग्रेज़ी में). एनोवा बुक्स. पृ॰ ५०. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 1-86105-953-1.
  2. डी कास्टेल्ला, टॉम. "The people who are still addicted to the Rubik's Cube" [लोग जो आज भी रुबिक घन में आसक्त हैं]. बीबीसी न्यूज़ मैगज़ीन (अंग्रेज़ी में). बीबीसी डॉट कॉम. मूल से 1 सितंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  3. 'Driven mad' Rubik's nut weeps on solving cube... after 26 years of trying Archived 2016-03-04 at the वेबैक मशीन, डेली मेल रिपोर्टर, १२ जनवरी २००९
  4. जॉन दैन्तिथ (१९९४). A Biographical Encyclopedia of Scientists [वैज्ञानिकों का जीवनी विश्वकोश] (अंग्रेज़ी में). ब्रिस्टल: इंस्टिट्यूट ऑफ़ फिजिक्स पबलिकेशन. पृ॰ ७७१. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ ०-७५०३-०२७८-९ |isbn= के मान की जाँच करें: invalid character (मदद).
  5. माइकल शंक्स (८ मई २००५). "History of the Cube" [घन का इतिहास] (अंग्रेज़ी में). स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी. मूल से २० जनवरी २०१३ को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  6. विलियम ली एडम्स (२८ जनवरी २००९). "The Rubik's Cube: A Puzzling Success" [रुबिक घन: एक प्रहेलिक सफलता]. टाइम (अंग्रेज़ी में). मूल से 26 अगस्त 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  7. एलेस्टर जेमीसन (३१ जनवरी २००९). "Rubik's Cube inventor is back with Rubik's 360" [रुबिक घन के अनवेषक रुबिक ३६० के साथ वापस]. द डेली टेलीग्राफ (अंग्रेज़ी में). लंदन. मूल से 16 जून 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  8. "eGames, Mindscape Put International Twist On Rubik's Cube PC Game". रॉयटर्स (अंग्रेज़ी में). ६ फ़रवरी २००८. मूल से 19 जुलाई 2009 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  9. रे मार्शल, Squaring up to the Rubchallenge Archived 2013-01-20 at the वेबैक मशीन (अंग्रेज़ी में) आईसी न्यूज़्केस्टल, अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४
  10. "Rubik's Cube 25 years on: crazy toys, crazy times" [रुबिक घन के २५ वर्ष: क्रेज़ी खिलौना, क्रेज़ी समय]. द इंडिपेंडेंट (अंग्रेज़ी में). लंदन. १६ अगस्त २००७. मूल से 25 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  11. "Patent Specification 1344259" [पेटेंट विशिष्टता १३४४२५९] (PDF) (अंग्रेज़ी में). मूल (PDF) से 17 जनवरी 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.
  12. केली बोयर सागरत (२००७). The 1970s (American Popular Culture Through History) [१९७० का दशक (इतिहास के माध्यम से अमेरिकी लोकप्रिय सभ्यता] (अंग्रेज़ी में). वेस्टपोर्ट, कनेक्टिकट: ग्रीनवुड प्रेस. पृ॰ १३०. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ ०-३१३-३३९१९-८ |isbn= के मान की जाँच करें: invalid character (मदद).
  13. "Rubik's Cube" [रुबिक घन] (अंग्रेज़ी में). पज़्ज़ल सोल्वर. १ दिसम्बर २००६. मूल से 24 जुलाई 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि १७ अक्टूबर २०१४.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]

रुबिक घन के बारे में, विकिपीडिया के बन्धुप्रकल्पों पर और जाने:
शब्दकोषीय परिभाषाएं
पाठ्य पुस्तकें
उद्धरण
मुक्त स्रोत
चित्र एवं मीडिया
समाचार कथाएं
ज्ञान साधन