रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेक विहार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल
स्थिति
जयपुर, राजस्थान
Jaipur, Rajasthan, भारत
जानकारी
प्रकार Private
स्थापना 1983
संस्थापक श्री बी.एस. रावत
प्रधानाचार्य श्रीमती सुशीला नेगी
प्रद्यत कक्षाएँ Mont to 12th
भाषा माध्यम Hindi
सम्बन्धता राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
जालस्थल
रावत सीनियर सेकेंडरी विद्यालय का परिसर

रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल विवेक विहार, रावत बाल निकेतन जो कि 1983 में स्थापित हुआ की विस्तृत शाखा है। यह रावत एजुकेशनल ग्रुप की एक प्रारंभिक शाखा है। [1]

एक परिचय[संपादित करें]

रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल रावत एजुकेशनल ग्रुप की एक संस्थापक शाखा है। गत 34 वर्षो से हिंदी माध्यम विद्यालयों में इसने एक विशेष पहचान बनाई है। यह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त है।

इतिहास[संपादित करें]

रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विवेक विहार की स्थापना सन 1983 में चेयरमैन श्री बी.एस. रावत द्वारा की गयी। उनके कुशल मार्गदर्शन द्वारा प्रतिवर्ष मेरिट लाने वाला यह मुख्य हिन्दी माध्यम स्कूल बन गया है। विद्यालय में विज्ञानं, वाणिज्य एवं कला संकायों की शिक्षा दी जाती है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 2200 विद्यार्थी अध्ययनरत है। संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों का सर्वोन्मुख विकास करना विद्यालय का मुख्या उद्देश्य है। विद्यालय द्वारा सर्वाधिक गार्गी पुरुस्कार प्राप्त किए जा चुके है। संगीत, नृत्य एवं खेलो में भी विभिन्न अन्तर्विद्यालयी, अन्तर्राज्यीय स्तर की प्रतियोगिताओ में भाग ;लेकर विद्यार्थियों ने अपने हुनर का परिचय दिया है।   विद्यार्थियों की अन्तर्निहित क्षमताओं के विकास हेतु अनुभवी एवं प्रशिक्षित प्रशिक्षिकों की नियुक्ति की जाती है।

विद्यालय परिसर[संपादित करें]

विद्यालय परिसर सम्पूर्ण सुविधाओं से युक्त है जिसमे अध्ययन हेतु समुचित कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष इत्यादि सम्मिलित है। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण विद्यार्थियों के समुचित अध्ययन के उपयुक्त है।  

सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ[संपादित करें]

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समुचित विकास के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर संगीत, नृत्य, कला एवं खेल संबंधी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ को आयोजित करने का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्म विश्वास का निर्माण एवं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए एक रंगमंच उपलब्ध कराना है। विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक स्थलों पर किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम उनमे भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति आदर भाव उत्पन्न करते हैं। अतः विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना उनमे संस्कारो की स्थापना करने की दिशा में लिया जाने वाला एक प्रयास

स्थान[संपादित करें]

विवेक विहार, न्यू सांगानेर रोड, सोडाला, जयपुर, राजस्थान

Reference[संपादित करें]

  1. "संग्रहीत प्रति". मूल से 7 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2017.