रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मानसरोवर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रावत सीनियर सेकेंडरी स्कूल
स्थिति
जयपुर, राजस्थान
Jaipur, Rajasthan, भारत
जानकारी
प्रकार Private
स्थापना 1997
संस्थापक श्री बी.एस. रावत
प्रधानाचार्य श्रीमती सुषमा चौहान
प्रद्यत कक्षाएँ Mont to 12th
भाषा माध्यम Hindi
सम्बन्धता राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड
जालस्थल

रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानसरोवर, रावत एजुकेशनल ग्रुप की प्रमुख शाखाओ में एक है। यह विद्यालय हिंदी माध्यम विद्यालयों में एक प्रमुख स्थान रखता है। [1]

एक परिचय[संपादित करें]

रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल[2] मानसरोवर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त विद्यालय है जिसका मूल उद्देश्य संस्कार युक्त शिक्षा को विद्यार्थियों तक पहुँचाना है। गत 19 वर्षो से शैक्षणिक क्षेत्र में विद्यालय ने अपनी उत्कृष्टता को सिद्ध किया है। इसके अतिरिक्त सह-शैक्षणिक क्षेत्र में भी विद्यालय ने अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है।

इतिहास[संपादित करें]

रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल का परिसर

रावत पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मानसरोवर की स्थापना सन 1997 में हुई। यह विद्यालय रावत एजुकेशनल ग्रुप का एक विस्तृत रूप है जिसे ग्रुप के चेयरमैन श्री बी. एस. रावत द्वारा स्थापित किया गया। विद्यालय में वाणिज्य, कला एवं विज्ञानं संकाय उपलब्ध है। यह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से मान्यता प्राप्त है। वर्तमान में विद्यालय में लगभग 2500 विद्यार्थी अध्ययनरत है। यह शैक्षणिक उत्कृष्टता का ही प्रमाण है कि प्रतिवर्ष विद्यार्थी योग्यता सूची में स्थान प्राप्त करते हैं। जैसा कि आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में गतिविधियों का बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, विद्यालय नृत्य, संगीत, कला एवं खेलो के क्षेत्र में अपनी एक विशेष पहचान बनाए हुए हैं। विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना विद्यालय का मुख्य ध्येय है।  

विद्यालय परिसर[संपादित करें]

विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के अध्ययन एवं गतिविधियों के समुचित संचालन हेतु समुचित कक्षाएँ, प्रयोगशालाएँ, पुस्तकालय, कंप्यूटर प्रयोगशाला, संगीत कक्ष, नृत्य कक्ष इत्यादि सम्मिलित है। विद्यालय का सम्पूर्ण वातावरण विद्यार्थियों के समुचित अध्ययन के उपयुक्त है। [3]

सह-शैक्षणिक गतिविधियाँ[संपादित करें]

विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के समुचित विकास के लिए विद्यालय द्वारा समय-समय पर सह-शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओ के आयोजन द्वारा विद्यार्थियों में आत्म विश्वास का निर्माण एवं उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए अवसर उपलब्ध कराया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा ऐतिहासिक स्थलों पर किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों में समृद्धिशाली भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति के प्रति आदर भाव उत्पन्न करते हैं। अतः विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करना उनमे अपनी पुरातन परम्पराओ के प्रति सम्मान उत्पन्न करना है।

स्थान[संपादित करें]

नीलम पथ, मानसरोवर, जयपुर, राजस्थान

Reference[संपादित करें]

  1. https://en.wikipedia.org/wiki/Rawat_Educational_Group[मृत कड़ियाँ]
  2. "संग्रहीत प्रति". मूल से 6 जून 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2017.
  3. "संग्रहीत प्रति". मूल से 11 मई 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 मई 2017.