रामबन ज़िला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
रामबन ज़िला
ضلع رام بن
Ramban district
मानचित्र जिसमें रामबन ज़िला ضلع رام بن Ramban district हाइलाइटेड है
सूचना
राजधानी : रामबन
क्षेत्रफल : १,३२९ किमी²
जनसंख्या(२०११):
 • घनत्व :
२,८३,७१३
 २१०/किमी²
उपविभागों के नाम: तहसील
उपविभागों की संख्या:
मुख्य भाषा(एँ): रामबनी, कश्मीरी


रामबन ज़िले में बनिहाल रेल स्टेशन

रामबन (अंग्रेज़ी: Ramban, उर्दु: رام بن) भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य में एक नगर और ज़िला है। यह महान पीर पंजाल पर्वतमाला में स्थित है और राज्य के जम्मू विभाग का हिस्सा है। बनिहाल इसी ज़िले में आता है और कश्मीर घाटी में प्रवेश करने से पहले अंतिम पड़ाव है। यहाँ से रेल और जवाहर सड़क सुरंग बनने से पहले भी पास के बनिहाल दर्रे से यातायात कश्मीर जाया करता था।

भाषाएँ व समुदाय[संपादित करें]

रामबन में कश्मीरी भाषा की एक उपभाषा, रामबनी बोली जाती है - हालांकि इसमें गहरे डोगरी भाषा के प्रभाव भी देखे जाते हैं। स्थानीय आबादी लगभग ७०% मुस्लिम और ३०% हिन्दू है।[1]

तहसील[संपादित करें]

ज़िले में आठ तहसीलें हैं:

भूगोल[संपादित करें]

रामबन ज़िले की औसत ऊँचाई समुद्रतल से १,१५६ मीटर (३,७९२ फ़ुट) ऊपर है। इस ज़िले की सीमाओं में पत्निटॉप का हिल-स्टेशन दक्षिणतम भाग में आता है। पूर्वी छोर पर अस्सार, पश्चिमी पर गूल और उत्तरी पर बनिहाल स्थित है। भूक्षेत्र बहुत पहाड़ी है। इसकी सीमाएँ रेआसी, उधमपुर, डोडा, अनंतनाग और कुलगाम ज़िलों से लगती हैं।[2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "District Census 2011". Census2011.co.in. 2011. मूल से 11 जून 2011 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2011-09-30.
  2. "- Geography of Ramban". मूल से 4 मार्च 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 अक्तूबर 2016.