मिहिर दास

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मिहिर कुमार दास

दास 25वें ओडिशा राज्य फिल्म पुरस्कार 2014 के दौरान
जन्म 11 फ़रवरी 1959
बारीपदा, मयूरभंज, ओडिशा, भारत
मौत 11 जनवरी 2022(2022-01-11) (उम्र 62)
कटक, ओडिशा, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेता
जीवनसाथी संगीता दास (निधन 2010)
बच्चे अमला दास, अक्लान्त दास
हस्ताक्षर

मिहिर कुमार दास (17 फरवरी 1959 - 11 जनवरी 2022) एक भारतीय अभिनेता थे जिन्होंने ओलीवुड फिल्म उद्योग की उड़िया भाषा की फिल्मों में काम किया था। उन्हें कई पुरस्कार मिले थे जिसमें विशेष रूप से 1998 में फिल्म लक्ष्मी प्रतिमा और 2007 में ओडिशा राज्य सरकार द्वारा फिल्म मु तते लव के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार शामिल है।[1]

प्रारंभिक जीवन[संपादित करें]

मिहिर कुमार दास का जन्म 11 फरवरी 1959 को मयूरभंज में हुआ था।[2] उनका विवाह गायक और फिल्म कलाकार संगीता दास से हुआ था, जिनका 2010 में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था।[3] वह लोकप्रिय गायिका चित्त जेना की बेटी थीं। मिहिर दास और संगीता दास के दो बेटे हैं। उन्होंने उड़िया फिल्म उद्योग में एक कला फिल्म स्कूल मास्टर और फिर 1979 में व्यावसायिक (गैर-कला) फिल्म मथुरा बिजय से अभिनय शुरुआत की थीं। उन्होंने पुआ मोरा भोला सांकरा में अपने प्रदर्शन के लिए व्यापक प्रशंसा और मान्यता प्राप्त की। उन्हें 1998 में फिल्म लक्ष्मी प्रोतिमा और 2005 में फिल्म फेरिया मो सुना भौनी में उनके प्रदर्शन के लिए राज्य सरकार से सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार और 2007 में मु तते लव करुची के लिए सर्वश्रेष्ठ हास्य अभिनेता का पुरस्कार मिला।[4]

मिहिर दस का दिसंबर 2021 को कटक में गुर्दे की समस्या के लिए डायलिसिस के दौरान दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 11 जनवरी 2022 को 62 साल की उम्र में कटक के उसी अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "End of an Era: Versatile actor Mihir Das no more". The New Indian Express. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  2. "'I will win hearts with my ordinary looks'". The New Indian Express. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  3. NEWS, OMMCOM (2021-12-27). "Condition Of Ollywood Actor Mihir Das Stable, Next 96 Hrs Vital, Say Docs | Odisha". Odisha News, Odisha Breaking News, Odisha Latest News (अंग्रेज़ी में). मूल से 27 दिसंबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  4. "State film awards announced". The Times of India. 2011-12-12. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-08.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]