माया देवी मंदिर, लुंबिनी
माया देवी मंदिर | |
---|---|
![]() माया देवी मंदिर व पवित्र कुंड | |
नेपाल में स्थिति | |
जानकारी | |
स्थापना | ~550 ईसा पूर्व |
पता | लुंबिनी |
देश | नेपाल |
माया देवी मंदिर प्राचीन बुद्ध मंदिर है जो कि लुंबिनी, नेपाल, के युनेस्को विश्व धरोहर स्थल में स्थित है। यह पारंपरिक तौर पर गौतम बुद्ध का जन्मस्थान माने जाने वाले लुंबिनी का मुख्य मंदिर है। यह पवित्र कुंड पुष्करणी और पवित्र बगीचे के निकटस्थ है। इस स्थल से प्राप्त हुए सबसे पुराने पुरातात्त्विक अवशेष ईसा पूर्व तीसरी शताब्दी की अशोक द्वारा निर्मित ईंट की इमारत थीं, परन्तु 2013 में ईसा पूर्व छठी शताब्दी के लकड़ी से बने मंदिर की ख़ोज हुई।[1]
2013 की ख़ोज
[संपादित करें]अंतरराष्ट्रीय पुरातत्वविदों के एक दल ने नवम्बर 2013 में माया देवी मंदिर के अंदर खुदाई शुरू की। इस उत्खनन का नेतृत्वकर्ता यूनाईटेड किंगडम के डरहम विविद्यालय के रोबिन कॉनिंगहम और पशुपति क्षेत्र विकास न्यास के कोष प्रसाद आचार्य ने किया। कॉनिंगहम के अनुसार "बुद्ध के जीवन से जुड़ी यह पहली पुरातात्विक वस्तु है"।[2][3]
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन में दक्षिण एशियाई पुरातत्व की प्राध्यापक जूलिया शॉ ने चेताया था कि यह ख़ोजा गया मंदिर बुद्ध के समय से पूर्व की जाने वृक्ष पूजा का भी प्रतिनिधित्व कर सकता है व इसमें और अनुसंधान की जरूरत है।[3]
गेलरी
[संपादित करें]-
माया देवी मंदिर सामने का दृश्य
-
2006 में माया देवी मंदिर
-
मायादेवी मंदिर और लुंबिनी में प्राचीन मठों के खंडहर
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "लुंबिनी में मिला दुनिया का सबसे प्राचीन बौद्ध विहार". बीबीसी हिन्दी. 26 नवम्बर 2013. Archived from the original on 28 नवंबर 2013. Retrieved 27 नवम्बर 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "बुद्ध के छठी सदी ईसापूर्व में होने की संभावना". सहारा समय. 26 नवम्बर 2013. Archived from the original on 3 दिसंबर 2013. Retrieved 27 नवम्बर 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ अ आ वर्गानो, डैन (25 नवम्बर 2013). "Oldest Buddhist Shrine Uncovered In Nepal May Push Back the Buddha's Birth Date". नैश्नल जिओग्रैफ़िक. Archived from the original on 26 नवंबर 2013. Retrieved 27 नवम्बर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help)