मानसी जोशी (पैरा-बैडमिन्टन खिलाड़ी)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मानसी जोशी
व्यक्तिगत जानकारी
जन्म 11 जून 1989 (1989-06-11) (आयु 34)[1]
ऊँचाई 171 cm
वजन 66 kg[2]
राष्ट्र  भारत

मानसी जोशी (जन्म 11 जून 1989) एक भारतीय पैरा-बैडमिन्टन खिलाड़ी हैं।[8] वो मौजूदा विश्वविजेता हैं और बदलाव के लिए काम कर रही हैं। खेल जगत में उन्होंने अपने पेशेवर जीवन की शुरुआत साल 2015 में की और फिलहाल वो महिला एकल (एसएल3 श्रेणी) में विश्व की दूसरी वरियता प्राप्त खिलाड़ी हैं।[9][10][11]

विकलांगों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठानेवालीं मानसी को अक्तूबर 2020 में टाइम मैगज़ीन ने ‘नेक्स्ट जेनरेशन लीडर 2020’ की सूची में डाला था और अपने एशिया कवर पर उनकी तस्वीर भी छापी थी। वे ऐसा सम्मान पाने वाली भारत की पहली ऐथलीट और विश्व की पहली पैरा-ऐथलीट बन गईं।[12]

11 अक्तूबर 2020 को ‘इंटरनैश्नल डे ऑफ द गर्ल चाइल्ड’ के दिन, बार्बी बनाने वाली कंपनी ने मानसी के सम्मान में और लड़कियों को प्रोत्साहित करने की मंशा से उनके जैसी दिखने वाली (वन ऑफ ए काइंड) बार्बी डॉल बनाई।[13] बीबीसी ने उनको साल 2020 की विश्व की 100 सबसे प्रभावशाली और ताकतवर महिलाओं की सूची में शामिल किया. वे, बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड के लिए पी.वी. सिंधू, मेरी कॉम, विनेश फोगाट और द्युति चंद के साथ नामांकित भी हुई थीं।[14][15]

प्राथमिक जीवन[संपादित करें]

मानसी गुजरात के राजकोट में जन्मीं और मुंबई के अनुशक्तिनगर में बड़ी हुईं। उन्होंने अपनी शिक्षा एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल से और इलेक्ट्रॉनिक्स में स्नातक डिग्री के.जे. सोमाया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से की।[16]

खेलों में रुची रखने वाली मानसी ने अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में वॉलीबॉल, फुटबॉल और बैडमिन्टन जैसे कई खेल आज़माए। बैडमिन्टन में उनकी प्रतिभा खूब निखर कर आई और उन्होंने स्कूल और कॉलेज स्तर पर कई टूर्नामेंट खेले। भाभा एटॉमिक सेंटर से रिटायर हुए उनके पिता ने ही उनको छह साल की उम्र में ही इस खेल से परिचित करवाया। साल 2010 में कॉलेज की पढ़ाई पूरी कर वे एटॉस इंडिया के साथ बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने लगीं। दिसंबर 2011 में, 22 साल की उनका एक सड़क दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गईं। 45 दन तक अस्पताल में रहने और छह ऑपरेशन्स के बाद, वे नवी मुंबई के वाशी अस्पताल से डिसचार्ज हुईं पर अब वो अपनी एक टांग खो चुकी थीं।[17]

समय के साथ मानसी ने विकलांगों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठानी शुरू की। उनका मक़सद है समाज में विकलांगता की समझ बेहतर करने का और उससे जुड़ी पुरानी सोच बदलने का। वो बागवानी, खाना पकाना, पढ़ना और घूमना पसंद करती हैं।[18]

व्यावसायिक जीवन[संपादित करें]

बतौर इंजीनियर उन्होंने ऐटॉस इंडिया और गुजरात स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के साथ और खिलाड़ी बनने के बाद भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के साथ काम किया है।

सड़क दुर्घटना के बाद साल 2012-13 में मानसी ने अपनी फिटनेस के लिए योग, मेडिटेशन और बैडमिन्टन की मदद ली। स्वास्थ्य के लिए उठाया गया ये कदम मानसी को एशियन पैरा गेम्स 2014 के सिलेक्शन ट्रायल्स तक ले गया।[19] उनका चयन तो नहीं हुआ पर पैरा बैडमिन्टन जगत में उन्हें पहचान मिली और बतौर एथलीट उनके सफर की शुरुआत हुई. साल 2015 में उनके एक्सडी पार्टनर के साथ उन्होंने इंग्लैंड के स्टोक मेन्डेविल में बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिन्टन वर्ल्ड चैम्पियनशिप के मिक्स्ड डबल्स में रजत पदक जीता।[20][21]

इसके बाद वो कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट में जीत हासिल करती गईं और विश्व रैंकिंग्स में ऊपर चढ़ती गईं। साल 2018 में मानसी हैदराबाद शिफ्ट हो गईं ताकि पुलेला गोपीचंद अकादमी में ट्रेनिंग ले सकें। उसी साल उन्होंने इंडोनीशिया के जकार्ता में हुई एशियन पैरा गेम्स में कांस्य पदक जीता और साल 2019 में स्विट्ज़रलैंड के बासेल में हुई बीडब्ल्यूएफ पैरा बैडमिन्टन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर विश्व चैम्पियन बन गईं।[22] मानसी हैदराबाद में रहती हैं और सितंबर 2021 में होनेवाले टोक्यो पैरालंपिक्स में पैरा बैडमिन्टन में क्वालिफाई करने के लिए तैयारी कर रही हैं।

पुरस्कार[संपादित करें]

  • 2017 – महाराष्ट्र राज्य एकलव्य खेल क्रीड़ा पुरस्कार (राज्य का सर्वोच्च खेल सम्मान)
  • 2019 – नैश्नल अवॉर्ड फॉर बेस्ट स्पोर्ट्सपर्सन विद डिसएबिलिटी (फीमेल)[23]
  • 2019 – डिफरेन्ट्ली एबल्ड ऐथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड (ईएसपीएन इंडिया अवॉर्ड्स)[24]
  • 2019 – बेस्ट पैरा-ऐथलीट ऑफ द ईयर अवॉर्ड (टाइम्स ऑफ इंडिया स्पोर्ट्स अवॉर्ड)[25]
  • 2019 – एसिस 2020 स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर – पैरा स्पोर्ट्स (द हिंदू अखबार, नॉमिनी)[26]
  • 2019 - बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमेन ऑफ द ईयर अवॉर्ड[27]
  • 2019 - नेक्स्ट जेनरेशन लीडर 2020 (टाइम मैगज़ीन)[28]
  • 2019 – बीबीसी 100 वुमेन[29]
  • 2019 – सेल्फ-मेड वुमेन ऑफ 2020 (फोर्ब्स, इंडिया)[30]

मेडल्स[संपादित करें]

  • 2019: स्वर्ण पदक - बीडब्ल्यूएफ़ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप (बासेल, स्विट्जरलैंड) महिला एकल
  • 2018: कांस्य पदक - एशियन पैरा गेम्स (जकार्ता, इंडोनीशिया) महिला एकल एसएल3
  • 2017: कांस्य पदक - बीडब्ल्यूएफ़ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप (उल्सान, दक्षिण कोरिया) महिला एकल
  • 2016: कांस्य पदक - एशियन पैरा बैडमिन्टन चैम्पियनशिप (बीजिंग, चीन) महिला एकल, महिला डबल्स
  • 2015: रजत पदक - बीडब्ल्यूएफ़ पैरा-बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप (स्टोक मेंडेविल, इंग्लैंड) मिक्स्ड डबल्स

अन्य लेवल एक टूर्नामेंट[संपादित करें]

S.No. Championship Year Category Medal
1 पेरू पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2020 2020 महिला एकल एलएल3 कांस्य
2 वायओएनईएक्स कनाडा पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, ओटावा, कनाडा 2019 महिला एकल एलएल3 रजत
3 वायओएनईएक्स कनाडा पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, ओटावा, कनाडा 2019 महिला डबल्स कांस्य
4 सेकेंड फज़्ज़ा – दुबई पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, दुबई, यूएई 2019 महिला एकल एलएल3 रजत
5 युगांडा पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, कम्पाला, युगांडा 2019 महिला एकल एलएल3 रजत
6 युगांडा पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, कम्पाला, युगांडा 2019 महिला डबल्स रजत
7 युगांडा पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, कम्पाला, युगांडा 2019 मिक्सड डबल्स कांस्य
8 पांचवा टर्किश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल – ईएनईएससीयूपी 2019, ऐंयल्या, तुर्की 2019 महिला एकल एलएल3 रजत
9 ऑस्ट्रेलिया पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2018, जीलॉन्ग, ऑस्ट्रेलिया 2018 महिला एकल एलएल3 स्वर्ण
10 जापान पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2018, टोक्यो, जापान 2018 महिला एकल एलएल3 स्वर्ण
11 थायलैंड पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2018, बैंगकॉक, थायलैंड 2018 महिला एकल एलएल3 कांस्य
12 फर्स्ट फज़्ज़ा – दुबई पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, दुबई, यूएई 2018 महिला डबल्स रजत
13 फर्स्ट फज़्ज़ा – दुबई पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2019, दुबई, यूएई 2018 मिक्सड डबल्स कांस्य
14 स्पेनिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2018, ऐलसूडिया, स्पेन 2018 महिला एकल एलएल3 स्वर्ण
15 स्पेनिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2018, ऐलसूडिया, स्पेन 2018 महिला डबल्स रजत
16 स्पेनिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2018, ऐलसूडिया, स्पेन 2018 मिक्सड डबल्स कांस्य
17 यूएसए पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2017, कोलोराडो स्प्रिंग्स, यूएसए 2017 महिला एकल एलएल3 (प्लेऑफ) रजत
18 जापान पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2017, टोक्यो, जापान 2017 महिला डबल्स स्वर्ण
19 स्पेनिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2017, ऐलसूडिया, स्पेन 2017 महिला एकल एलएल3 (एक्स्हिबिशन मैच) स्वर्ण
20 स्पेनिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2017, ऐलसूडिया, स्पेन 2017 महिला डबल्स कांस्य
21 आयरिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2016, बेलफास्ट, आयरलैंड 2016 महिला एकल एलएल3 रजत
22 आयरिश पैरा बैडमिन्टन इंटरनैश्नल 2016, बेलफास्ट, आयरलैंड 2016 महिला डबल्स कांस्य

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "BWF Para-Badminton Classification Master List" (PDF). BWF. मूल (PDF) से 2018-08-11 को पुरालेखित.
  2. "Manasi Joshi-Indian Para-athlete" (PDF). Maharashtra Badminton Association.
  3. "Indian Para badminton team wins 11 medals at World Championships - Firstpost". www.firstpost.com. अभिगमन तिथि 2018-08-11.
  4. "India win 10 medals in Para-Badminton World Championships". www.sportskeeda.com. 26 November 2017. अभिगमन तिथि 2018-08-11.
  5. "Parul Parmar Makes India Proud, Wins Two Gold Medals At Para World Championships". www.indiatimes.com. 27 November 2017. अभिगमन तिथि 2018-08-11.
  6. "BWF - Thailand Para-Badminton International 2018 - Winners". bwf.tournamentsoftware.com. अभिगमन तिथि 2018-08-11.
  7. "BWF - Asian Para Games 2018 - Winners". bwf.tournamentsoftware.com. अभिगमन तिथि 2018-08-11.
  8. "90% of India can't afford high-end prostheses: Para athlete Manasi Joshi". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 2020-10-06. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  9. "BBC 100 Women 2020: Who is on the list this year?". BBC News (अंग्रेज़ी में). 2020-11-23. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  10. Kidangoor, Abhishyant. "This Badminton Star Is Fighting For Disability Rights in India". TIME.com. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  11. "2019 BWF Para-Badminton World Championships", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2021-01-19, अभिगमन तिथि 2021-02-04
  12. Kidangoor, Abhishyant. "This Badminton Star Is Fighting For Disability Rights in India". TIME.com. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  13. Oct 12, TNN / Updated:; 2020; Ist, 15:03. "Barbie doll modelled after para-badminton champ Manasi Joshi | Ahmedabad News - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.सीएस1 रखरखाव: फालतू चिह्न (link)
  14. "BBC 100 Women 2020: Who is on the list this year?". BBC News (अंग्रेज़ी में). 2020-11-23. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  15. "Indian Sportswoman of the Year nominees revealed". BBC Sport (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  16. "The Inspiring Story of Manasi Joshi - TIME Magazine's Next Generation Leaders". News18 (अंग्रेज़ी में). 2020-10-10. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  17. "Manasi Joshi: The accident that created a world champion". BBC News (अंग्रेज़ी में). 2020-02-04. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  18. Mar 8, TIMESOFINDIA COM |; 2020; Ist, 20:20. "TOISA 2019: Happy that my efforts are helping me get recognition, says Para-athlete of the Year Manasi Joshi - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  19. "Manasi Joshi: The accident that created a world champion". BBC News (अंग्रेज़ी में). 2020-02-04. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  20. "Who is Manasi Joshi, who won gold at BWF Para Badminton World Championships?". The Week (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  21. "2015 BWF Para-Badminton World Championships", Wikipedia (अंग्रेज़ी में), 2020-06-20, अभिगमन तिथि 2021-02-04
  22. "मानसी जोशी: BBC Indian Sportswoman of the Year की नॉमिनी". BBC News हिंदी. 2020-02-03. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  23. admin. "Winners of National Disability Awards 2019!" (अंग्रेज़ी में). मूल से 20 अप्रैल 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  24. "Sindhu, Saurabh win ESPN Indias player of year award". https://www.outlookindia.com/. अभिगमन तिथि 2021-02-04. |website= में बाहरी कड़ी (मदद)
  25. Mar 8, TIMESOFINDIA COM |; 2020; Ist, 20:20. "TOISA 2019: Happy that my efforts are helping me get recognition, says Para-athlete of the Year Manasi Joshi - Times of India". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  26. Sportstar, Team. "Sportstar ACES Awards 2020 - As it happened". Sportstar (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  27. "Indian Sportswoman of the Year nominees revealed". BBC Sport (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  28. Kidangoor, Abhishyant. "This Badminton Star Is Fighting For Disability Rights in India". TIME.com. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  29. "BBC 100 Women 2020: Who is on the list this year?". BBC News (अंग्रेज़ी में). 2020-11-23. अभिगमन तिथि 2021-02-04.
  30. "Self-Made Women 2020 : India's top women achievers". Forbes India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2021-02-04.