महान घाट, दक्षिणी अफ़्रीका

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दक्षिणी अफ़्रीकी महान घाट एक बड़े पठार को घेरने वाले पहाड़ व ढलाने हैं

महान घाट (Great Escarpment) अफ़्रीका के दक्षिणी भाग में स्थित दक्षिण अफ़्रीकी पठार के अधिकांश भाग को घेरने वाला एक पहाड़ी घाट है। जिस तरह से भारत के पश्चिमी घाट भारत के दक्षिण-मध्य में स्थित दक्खन पठार के पश्चिमी छोर पर स्थित घाट है, उसी तरह से दक्षिणी अफ़्रीकी महान घाट भी एक ऐसी ही स्थलाकृति है। महान घाट की पहाड़ियाँ अधिकतर तो दक्षिण अफ़्रीका के देश में हैं लेकिन कुछ लेसूतू (लेसोथो), स्वाज़ीलैण्ड, मोज़ाम्बीक, नमीबिया, ज़िम्बाब्वेअंगोला में भी हैं। इन्हें अलग देशों में अलग नामों से जाना जाता है। दक्षिण अफ़्रीका में इन्हें द्राखेन्सबर्ग के नाम से बुलाया जाता है।[1][2]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Atlas of Southern Africa. (1984). p. 13. Readers Digest Association, Cape Town
  2. "Namibian Savannah Woodlands". Terrestrial Ecoregions. World Wildlife Fund.