बैला रमज़ी (अभिनेत्री)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बैला रमज़ी

2022 में बैला रमज़ी
जन्म इसाबेला मे रेमज़ी
सितम्बर 2003 (आयु 20)
नोटिंघम, इंग्लैंड
पेशा अभिनेत्री
कार्यकाल 2016–वर्तमान
वेबसाइट
औपचारिक जालस्थल Edit this at Wikidata

बैला रमज़ी (जन्म सितंबर 2003) का पूरा नाम इसाबेला मे रेमज़ी है। वे एक अंग्रेज़ी अभिनेत्री हैं। उन्हें एचबीओ फंतासी टेलीविजन शृंखला गेम ऑफ थ्रोन्स (2016-2019) में युवा रईस लियाना मॉर्मोंट की भूमिका निभाने के लिए और एचबीओ ड्रामा शृंखला द लास्ट ऑफ अस (2023-वर्तमान) में ऐली की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है।

रेमज़ी ने वर्ष 2017 में सीबीबीसी शृंखला द वर्स्ट विच में मिल्ड्रेड हबल की भूमिका निभाई है।

जन्म[संपादित करें]

इसाबेला मे रेमज़ी का जन्म सितंबर 2003 में नॉटिंघम में हुआ था। [1][2] उन्होंने ऑनलाइन स्कूल इंटरहाई स्कूल से माध्यमिक शिक्षा प्राप्त की। [3]

आरंभिक जीवन[संपादित करें]

2016 से 2019 तक रैमज़ी ने एचबीओ फंतासी ड्रामा टेलीविजन शृंखला गेम ऑफ थ्रोन्स में लियाना मॉर्मोंट की भूमिका निभाई। "द ब्रोकन मैन" (सीजन 6, एपिसोड 7) में रैमज़ी के अभिनय की आलोचकों ने प्रशंसा की। [4] हॉलीवुड रिपोर्टर ने उन्हें "सीज़न 6 का ब्रेकआउट स्टार" कहा।

पुरस्कार[संपादित करें]

वर्ष 2022 में ऐतिहासिक कॉमेडी फिल्म कैथरीन कॉल्ड बर्डी में अभिनय किया है जिसके लिए उनका सर्वश्रेष्ठ युवा कलाकार की भूमिका निभाने के लिए क्रिटिक्स च्वाइस मूवी अवार्ड के लिए नामांकन किया गया।

रैमज़ी ने 2017 में किए गए द वर्स्ट विच पुस्तक के टीवी रूपांतरण में मुख्य पात्र मिल्ड्रेड हबल के रूप में अभिनय किया था।[1] इसके लिए उन्हें वर्ष 2019 में यंग परफॉर्मर के तौर पर ब्रिटिश अकादमी चिल्ड्रन अवार्ड्स पुरस्कार दिया गया था। रैमज़ी ने इंस्टाग्राम पर यह लिखकर यह बताया कि उन्होंने अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने के लिए 2020 में शृंखला छोड़ दी है। द वर्स्ट विच के चौथे और अंतिम सीज़न में लिडिया पेज के साथ उन्होंने दोबारा अभिनय किया।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. लुआ त्रुटि Module:TwitterSnowflake में पंक्ति 48 पर: attempt to index local 'x' (a nil value)।
  2. कॉनलन, तारा (25 दिसंबर 2016). "टीनेज एक्ट्रेस रेमज़ी हैज़ मैजिक टच ऐज़ 'द वर्स्ट विच'". द इंडिपेंडेंट. मूल से 25 अप्रैल 2019 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फरवरी 2018.
  3. "Pupil Stories – बैला रेमज़ी एक्ट्रेस". इंटरहाई स्कूल. 2018. मूल से 24 जून 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 13 नवंबर 2018.
  4. हिब्बर्ड, जेम्स (6 जून 2016). "'गेम ऑफ़ थ्रोंस': योर न्यू फ़ेवरेट कैरेक्टर इज़ 10 यर्स ओल्ड". एंटरटेनमेंट वीकली. मूल से 9 जून 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 27 जून 2016.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]