सामग्री पर जाएँ

बी॰ वी॰ नागरत्ना

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
बी॰ वी॰ नागरत्ना

पदस्थ
कार्यालय ग्रहण 
31 अगस्त 2021
नामांकित किया नूतलपाटि वेंकटरमण
नियुक्त किया राम नाथ कोविंद

पद बहाल
18 फरवरी 2008  30 अगस्त 2021
नामांकित किया के॰ जी॰ बालकृष्णन
नियुक्त किया प्रतिभा पाटिल

जन्म 30 अक्टूबर 1962 (1962-10-30) (आयु 63)
जीवन संगी बी॰ एन॰ गोपाल कृष्ण

बैंगलोर वेंकटरमैया नागरत्ना (जन्म: 30 अक्टूबर 1962) भारत के सर्वोच्च न्यायालय में न्यायाधीश हैं। उन्होंने 2008 से 2021 तक कर्नाटक उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। उनके पिता, ई एस वेंकटरमैय्या, 1989 में भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रहे थे।[1]

2009 में विरोध कर रहे वकीलों के एक समूह द्वारा कर्नाटक उच्च न्यायालय परिसर में जबरन हिरासत में लिए जाने के बाद उन्होंने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था। उन्होंने कर्नाटक में वाणिज्यिक और संवैधानिक कानून से संबंधित कई महत्वपूर्ण निर्णय दिए हैं।[2] वह 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बन सकती हैं।

बी॰ वी॰ नागरत्ना ने 1987 में कर्नाटक में वकील के रूप में कार्य शुरू किया। अपने वकालत के समय उन्होंने बैंगलोर में संवैधानिक और वाणिज्यिक कानून का अभ्यास किया। 2008 में कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में उन्हें नियुक्त किया गया।[3] उन्हें 17 फरवरी 2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।

मई 2020 में उनको भारत के सर्वोच्च न्यायालय में नियुक्त किये जाने की बात चली। जिससे कई विश्लेषकों ने ये अनुमान लगाया कि इससे वह भारत के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने के योग्य हो जाएंगी।[4]

26 अगस्त 2021 को, उन्हें भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया और 31 अगस्त 2021 को उन्होंने शपथ ली। वह वर्ष 2027 में भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनने की कतार में हैं।[5]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "कौन हैं जस्टिस बीवी नागरत्ना? जो 2027 में बन सकती हैं पहली महिला CJI". आज तक. 18 अगस्त 2021. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  2. "Hon'ble Mrs. Justice B.V.Nagarathna". karnatakajudiciary.kar.nic.in. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  3. "नोटबंदी के फैसले में अलग राय देने वाली जस्टिस बीवी नागरत्ना, पिता रहे CJI, जानें इनके बारे में". एबीपी न्यूज़. 2 जनवरी 2023. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  4. "कौन हैं जस्टिस बीवी नागरत्ना, जो 2027 में बन सकती हैं भारत की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश". हिन्दुस्तान लाइव. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.
  5. "दो बड़े फैसलों पर अलग राय, 5 साल बाद बनेंगी देश की पहली महिला चीफ जस्टिस, कौन हैं बीवी नागरत्ना". नवभारत टाइम्स. अभिगमन तिथि: 25 जून 2023.