बीना बैनर्जी
Jump to navigation
Jump to search
बीना बनर्जी | |
---|---|
![]() 2009 में बीना बनर्जी | |
जन्म |
19 फ़रवरी 1943 |
व्यवसाय | अभिनेत्री |
सक्रिय वर्ष | 1977 - वर्तमान |
जीवनसाथी |
१. मिस्टर बैनर्जी (वर्तमान पति) २. अजय बिश्वास ( इसके अतिरिक्त वो राखी गुलज़ार के भी पूर्व पति रह चुके हैं) |
माता-पिता | प्रदीप कुमार |
बीना बनर्जी (जिन्हें बीना के नाम से भी जाना जाता है) बंगाली और हिन्दी फिल्म एवं टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।
परिवार[संपादित करें]
बीना बनर्जी का जन्म प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता प्रदीप कुमार के घर हुआ। वो उनकी पुत्री हैं और उनका जन्म का नाम बीना बटब्याल था। उनका विवाह मिस्टर बनर्जी के साथ हुआ जिससे उनके एक पुत्र है जो साजिद खान के साथ सहायक निर्देशक के रूप में हाउसफुल 2 (2012) और हिम्मतवाला (2013) में काम कर चुके हैं।[1]
फ़िल्मी जीवन[संपादित करें]
बीना ने अब तक अपने 40 वर्ष लम्बे फ़िल्मी जीवन में 200 से अधिक फ़िल्मों में अभिनय किया है और यह क्रम जारी है। वर्तमान में वो उतरन (2008 से अब तक) सहित टेलीविजन और कई फ़िल्मों में अभिनय कर रही हैं।[2]
फ़िल्में[संपादित करें]
सूची अधूरी है
- लवर्स (1983)
- मेरी जंग (1985)
- कर्मा (1986)
- क़यामत से क़यामत तक (1988)
- दीवाना मुझ सा नहीं (1990)
- खिलाड़ी (1992)
- ख़ुदागवाह (1993)
- सलामी (1994)
- अंजाम (1994)
- बेवफ़ा सनम (1995)
सन्दर्भ[संपादित करें]
- ↑ "Sajid Khan's starry affair in Himmatwala" (अंग्रेज़ी में). हिन्दुस्तान टाइम्स. 10 मार्च 2013. मूल से 26 सितंबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितम्बर 2015.
- ↑ "Actress tries to help close friend, ." (अंग्रेज़ी में). मुम्बई मीरर. 30 जून 2011. मूल से 11 अप्रैल 2013 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 25 सितम्बर 2015.