बिल्हौर (Bilhaur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद कानपुर नगर में स्थित एक कस्बा है। यह इसी नाम से तहसील का मुख्यालय भी है। यहां मुख्य रूप से हिन्दी भाषा के तौर पर इस्तेमाल की जाती है। यह क्षेत्र कन्नौज शहर के करीब होने के कारण यहाँ पे कुछ लक्षण कन्नौजी भाषा के भी मिलते हैं। यहाँ के किसानो की मुख्य फसल आलू है। किसान को आलू रखने के लिये उचित शीत-ग्रहों की व्यवस्था है। इस कस्बे में भारतीय जीवन बीमा निगम का कार्यालय, पुलिस थाना, रेलवे स्टेशन और तहसील भी स्थित है। कस्बा बिल्हौर की जनसंख्या सन् 2011 की जनगणना के अनुसार 20‚493 आंकी गयी थी। कस्बा बिल्हौर मे नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत कुल 25 वार्ड स्थित है एवं ग्रामीण क्षेत्र मे छोटे–बडे गांवो को मिलाकर लगभग 750 गांव स्थित है।
बिल्हौर नगर पालिका परिषद जनपद कानपुर नगर की प्रमुख एवं आदर्श नगर पालिका है। बिल्हौर नगर पालिका परिषद के अन्तर्गत कुल 25 वार्ड स्थित है। समस्त वाडों एवं उनके सभासदों की सूची नीचे प्रकाशित है –