फ़ूज्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
फ़ूज्यान प्रन्त
चीनी : 福建省
Fújiàn Shěng
Min Nan पी॰ओ॰जी: Hok-kiàn-séng

Min Dong बी॰यू॰सी॰: Hók-gióng-sēng
Hakka Pha̍k-fa-sṳ: Fuk-kien-sén

संक्षिप्त: सरलीकृत चीनी वर्ण: 闽; परंपरागत चीनी वर्ण: 閩  (पिनयिन: Mǐn, पी॰ओ॰जी: Bân, बी॰यू॰सी: Mìng, Hakka Pha̍k-fa-sṳ: Mîn)
{{{नाम}}} is highlighted on this map
नाम का इतिहास 福 fú – फ़ूज़ाऊ
建 jiàn – जीआनज़ाऊ (आज का जीआन'ओऊ)
शासन का प्रकार प्रांत
राजधानी
(और सब से बड़ा शहर)
फ़ूझोउ (Hók-ciŭ)
चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के पार्टी के प्रमुख' सून चूनलान
राज्यपाल ह्वांग शियाऊचेन
क्षेत्रफल ३६,८९४,२१६ km² (२२वाँ)
 - अक्षांश २३° ३४' से २८° १९' उ॰ तक[1]
 - देशान्तर ११५° ५१' से १२०° ४२' पू॰ तक[1]
जनसंख्या (२०१०)
 - घनत्व
५९,५००,५१० (१७वाँ)
२९१/km² (१४वाँ)
गी॰डी॰पी॰ (२०१०)
 - प्रति व्यक्ति
CNY १.१४ ट्रिलियन (US$ २१२ अरब) (१२वाँ)
CNY ३३,०५१ (१०वाँ)
एच॰डी॰आय॰ (२००८) ०.८०७ (उच्च) (१२वाँ)
जातीय संरचना हान - ९८%
सा १%
हुई - ०.६%
दीचूएँ ९ विभाजनों
जिले ८५[2] विभाजनों
बस्ती स्तर ११०७ विभाजनों
आइ॰एस॰ओ॰ ३१६६-२ CN-३५
आधिकारिक वेबसाइट
http://www.fujian.gov.cn/
(सरलीकृत चीनी वर्ण)
जनसंख्या और गी॰डी॰पी॰ तथ्य का स्रोत:
《中国统计年鉴—2005》 China Statistical Yearbook 2005
ISBN 7503747382
राष्ट्रीयते तथ्य का स्रोत:
《2000年人口普查中国民族人口资料》 Tabulation on nationalities of 2000 population census of China
ISBN 7105054255
* ३१ दिसम्बर २००४ के अनुसार

फ़ूज्यान या फ़ूजियान (福建, Fujian) जनवादी गणतंत्र चीन का एक प्रांत है। यह चीन के दक्षिण-पूर्वी तट पर स्थित है और इस से ताईवान जलडमरू के पार १८० किमी की समुद्री दूरी पर ताइवान द्वीप स्थित है। इस प्रांत का अधिकतर भाग जनवादी गणतंत्र चीन के क़ब्ज़े में है लेकिन किनमेन और मात्सु नामक दो द्वीपसमूह ताइवान द्वारा नियंत्रित हैं। इस प्रांत की राजधानी फ़ूझोउ शहर है।

विवरण[संपादित करें]

फ़ूजियान प्रांत का अधिकतर हिस्सा पहाड़ी है और पारंपरिक रूप से इस क्षेत्र को 'आठ भाग पहाड़, एक भाग पानी, एक भाग खेत' (八山一水一分田, बा शान यी शुइ यी फ़न त्छेन) कहकर व्याख्यित किया जाता है। सन् २००९ में इसके ६२.९६% इलाक़े पर वन फैले हुए थे और यह पूरे चीन का सबसे वनग्रस्त प्रांत है।[3] इस प्रांत का सबसे ऊँचा शिखर वुयी पर्वत शृंखला का २१५७ मीटर ऊँचा हुअन्गन्ग पहाड़ है।

इस प्रांत के अधिकतर लोग हान चीनी नसल के हैं और उनमें से एक 'हाक्का' नामक उपशाखा है जिनकी अपनी ही एक भाषा (हाक्का चीनी) और संस्कृति है। हाक्का लोग प्रांत के दक्षिण-पश्चिम भाग में बसते हैं। यहाँ एक शे (畲, She) नामक अल्पसंख्यक जाति भी रहती है। दुनिया के अन्य भागों में बसने वाले बहुत से चीनी लोग, विशेषकर जो दक्षिण-पूर्वी एशिया (मसलन सिंगापुर) में बसते हैं, इसी प्रांत में जड़ें रखते हैं। फ़ूजियान प्रांत का इलाक़ा पहाड़ी होने की वजह से और सदियों से यहाँ आते भिन्न समुदायों के बसने के कारण यहाँ स्थान-स्थान पर भाषा बदल जाती है। कहा जाता है कि हर १० किलोमीटर में लोग एक-दुसरे को नहीं समझ पाते।

इस प्रांत में चीनी नौटंकी के स्थान-विशेष रूप हैं, जिनमें से मिन्जू नामक रूप मशहूर है।

फ़ूज्यान के नज़ारे[संपादित करें]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. सिर्फ़ शामिल है जो क्षेत्र जो चीन नियंत्रण करता है
  2. यह है आधिकारिक चीन संख्याएँ २००९ फ़ूज्यान सांख्यिकी ब्यूरो से है। जीनमेन एक जिला के रूप में शामिल है और माज़ू एक बस्ती स्तर के रूप में शामिल है।
  3. "Forestry in Fujian Province". मूल से 3 मई 2012 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 फ़रवरी 2012.