प्रिंस (2022 फिल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्रिंस
निर्देशक अनुदीप के.वी
लेखक अनुदीप के.वी
निर्माता
अभिनेता
छायाकार मनोज परमहंस
जी. के. विष्णु
संपादक प्रवीण केएल
संगीतकार थमन एस
निर्माण
कंपनियां
वितरक सुरेश प्रोडक्शंस
गोपुरम सिनेमाज
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 21 अक्टूबर 2022 (2022-10-21)
लम्बाई
143 मिनट
देश भारत
भाषा तमिल
कुल कारोबार अनुमानित ₹40 करोड़[1]

प्रिंस फिल्म 2022 की भारतीय तमिल भाषा की रोमांटिक एवं कॉमेडी फिल्म है, जिसे अनुदीप के.वी. द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है। यह फिल्म श्री वेंकटेश्वर सिनेमा और सुरेश प्रोडक्शंस के बैनर तले सुनील नारंग, डी. सुरेश बाबू, पुष्कर राम मोहन राव द्वारा निर्मित है। फिल्म में शिवकार्तिकेयन्, मारिया रयबोशपाक और सत्यराज मुख्य किरेदार के रूप में हैं।

पृष्ठभूमि[संपादित करें]

इस फिल्म में पांडिचेरी में उपस्थित एक शिक्षक के इर्द-गिर्द घूमता हुआ दिखाया गया है, जिसे अपने स्कूल के एक ब्रिटिश शिक्षिका से प्यार हो जाता है, जो की वहाँ के स्थानीय निवासियों को इनका यह प्रेम उन्हें पसंद नहीं आता और इनका विरोध करते हैं।

कलाकार[संपादित करें]

कलाकारों में शामिल हैं—
• शिवकार्तिकेयन आनंद/अनबरसन (अंबू) के रूप में
• जेसिका के रूप में मारिया रयाबोशपका
• उलगनाथन और उलगनाथन के दादा वेलुचामी के रूप में सत्यराज (दोहरी भूमिका में)
• बोओपैथी के रूप में प्रेमगी अमरेन
• सुब्बू पंचू डीआरओ के रूप में
• आनंद की माँ के रूप में प्रमोदिनी
• विलियम्स के रूप में कार्ल ए. हर्टे

इस फिल्म का मुख्य फोटोग्राफी फरवरी 2022 में शुरू हुआ और सितंबर 2022[2] तक समाप्त इसको समाप्त कर लिया गया। संगीत थमन एस द्वारा रचित है, सिनेमैटोग्राफी और संपादन क्रमशः मनोज परमहंस और प्रवीण के एल द्वारा संभाला गया है। प्रिंस दिवाली से तीन दिन पहले 21 अक्टूबर 2022 को रिलीज हुई थी। फिल्म को समीक्षकों से नकारात्मक समीक्षा मिली, और बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित रही।

जून 2022 में, यह घोषणा की गई कि फिल्म का शीर्षक प्रिंस रखा जाएगा। जबकि कई स्रोतों ने बताया कि फिल्म तमिल-तेलुगु द्विभाषी होगी, लेकिन शिवकार्तिकेयन ने स्पष्ट किया कि इसे केवल तमिल में शूट किया गया था।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "'Prince' box office collection week 1: Sivakarthikeyan starrer likely to see its end of theatre screening". द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया. 28 October 2022. मूल से 24 November 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 November 2022.
  2. "Rs. 42 Cr for Prince OTT, Satellite rights! Release date confirmed". Moviecrow. 16 September 2022. मूल से 22 September 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 September 2022.