प्रवेशद्वार:इलेक्ट्रॉनिक्स/Intro

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
इलेक्ट्रॉनिक्स परिपथ
इलेक्ट्रॉनिक्स परिपथ
विज्ञान के अन्तर्गत इलेक्ट्रॉनिक्स या एलेक्ट्रानिकी वह क्षेत्र है जो विभिन्न प्रकार के माध्यमों ( निर्वात, गैस, धातु, अर्धचालक, नैनो-स्ट्रक्चर आदि) से होकर आवेश ( मुख्यतः इलेक्ट्रॉन) के प्रवाह एवं उसके प्रभाव का अध्ययन करता है। प्रौद्योगिकी के रूप में इलेक्ट्रानिक्स वह क्षेत्र है जो विभिन्न एलेक्ट्रानिक युक्तियों (प्रतिरोध, संधारित्र, कुंडी, डायोड, ट्रांजिस्टर, एकीकृत परिपथ आदि) का प्रयोग करके उपयुक्त विद्युत परिपथ का निर्माण करने एवं उनके द्वारा विद्युत संकेतों को वांछित तरीके से बदलने से सम्बन्धित है। इसमें तरह-तरह की युक्तियों का अध्ययन, उनमें सुधार तथा नयी युक्तियों का निर्माण आदि भी शामिल है। ऐतिहासिक रूप से एलेक्ट्रानिक्स एवं वैद्युत प्रौद्योगिकी का क्षेत्र समान रहा है और दोनो को एक दूसरे से अलग नही माना जाता था। किन्तु अब नयी-नयी युक्तियों, परिपथों एवं उनके द्वारा सम्पादित कार्यों में अत्यधिक विस्तार हो जाने से एलेक्ट्रानिक्स को वैद्युत प्रौद्योगिकी से अलग शाखा के रूप में पढाया जाने लगा है। इस दृष्टि से अधिक विद्युत-शक्ति से सम्बन्धित क्षेत्रों (पावर सिस्टम, विद्युत मशीनरी, पावर एलेक्ट्रानिक्स आदि) को विद्युत प्रौद्योगिकी के अन्तर्गत माना जाता है जबकि कम विद्युत शक्ति एवं विद्युत संकेतों के भांति-भातिं के परिवर्तनों (प्रवर्धन, फिल्टरिंग, मॉड्युलेश, एनालाग से डिजिटल कन्वर्शन आदि) से सम्बन्धित क्षेत्र को इलेक्ट्रानिक्स कहा जाता है। विस्तार में...