पोदोल्स्क

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
Podolsk (अंग्रेजी)
Подольск (रूसी)
पोदोल्स्क (हिन्दी)
—  आवासित क्षेत्र  —

पोदोल्स्क में होली ट्रिनिटी चर्च

Location of Moscow Oblast in Russia
Podolsk is located in मास्को ओब्लास्ट
Podolsk
Podolsk
निर्देशांक: 55°25′N 37°32′E / 55.417°N 37.533°E / 55.417; 37.533निर्देशांक: 55°25′N 37°32′E / 55.417°N 37.533°E / 55.417; 37.533


प्रशासनिक दर्जा
देश रूस
संघीय विषय Moscow oblast
प्रशासनिक केन्द्रपोदोल्स्की जिला[तथ्य वांछित]
नगरपालिका दर्जा
शहरी ऑक्रुगपोदोल्स्क शहरी ऑक्रुग[तथ्य वांछित]
प्रमुख[तथ्य वांछित]निकोलाई इगोरीविच पेस्तोव[तथ्य वांछित]
साँख्यिकी
क्षेत्रफल 37.92 km² (14.6 sq mi)[तथ्य वांछित]
जनसंख्या (2002 जनगणना)1,79,974 निवासी[1]
Rank99
- Density4,746/km² (12,300/sq mi)[2]
Time zoneMSK/MSD (UTC+3/+4)
स्थापना1627[तथ्य वांछित]
डाक कूट142100[तथ्य वांछित]
दूरभाष कूट+7 +7 4967[तथ्य वांछित]
आधिकारिक जालस्थलhttp://admpodolsk.ru/

पोदोल्स्क (रूसी: Подольск) एक औद्योगिक शहर है और मास्को ओब्लास्ट, रूस के पोदोल्स्की जिले का प्रशासनिक केंद्र है। यह पाख्रा नदी (मोस्कवा नदी की एक सहायक नदी) के किनारे पर स्थित है। यह मास्को ओब्लास्ट का सबसे बड़ा शहर है जिसकी आबादी 2002 जनगणना के अनुसार 180963 है।

इतिहास[संपादित करें]

पोदोल्स्क शहर का विकास पोदोल नामक गांव से हुआ है, जो 18 वीं शताब्दी में मास्को में स्थित दानिलोव मठ से संबद्ध था। पोदोल्स्क को सन् 1791 में कैथरीन द्वितीय द्वारा शहर का दर्जा दिया गया। यह वह समय था जब रूस, देश में प्रमुख जिलों और नए शहरों की स्थापना के साथ राज्यपालों की नियुक्ति भी कर रहा था।

रूसी क्रांति से पहले, पोदोल्स्क रूस के सबसे अधिक औद्योगिक शहरों में से एक था। सिंगर नामक सिलाई मशीनों के उत्पादन का कारखाना यहाँ स्थापित किया गया था।

प्रसिद्ध उल्यानोव परिवार पोदोल्स्क में निवास करता था। व्लादिमीर लेनिन ने कई बार इस शहर का दौरा किया था और यहाँ तक कि, यहाँ उनकी एक छोटी सी जायदाद और एक मकान भी था। सन् 1900 में उन्होने पोदोल्स्क में, मास्को और अन्य शहरों के सोशल डेमोक्रेट का उभरते हुये समाचारपत्र इस्क्रा का समर्थन प्राप्त करने के लिए एक बैठक का आयोजन किया था।

1971 में, पोदोल्स्क को श्रम के लाल ध्वज सम्मान से नवाजा गया। सोवियत संघ के समय में, पोदोल्स्क मास्को ओब्लास्ट के औद्योगिक दिग्गजों में से एक था। उस समय यहाँ सत्तर से अधिक सक्रिय कारखानें थे और अधिकतर नागरिक इन कारखानों में काम कर रहे थे।

सन् 2000 में पोदोल्स्क के कस्बे माइक्रोयोन से 0.07 मील की दूरी पर एक प्रमुख सैन्य अड्डे की स्थापना की गयी जिसकी कमान फिलहाल इगोर मिनिन के हाथ में है।

पोदोल्स्क रूसी रक्षा मंत्रालय के केन्द्रीय अभिलेखागार का स्थल भी है।

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Федеральная служба государственной статистики (Federal State Statistics Service) (2004-05-21). "Численность населения России, субъектов Российской Федерации в составе федеральных округов, районов, городских поселений, сельских населённых пунктов – районных центров и сельских населённых пунктов с населением 3 тысячи и более человек[[Category:ग़ैर हिन्दी भाषा पाठ वाले लेख]] (Population of Russia, its federal districts, federal subjects, districts, urban localities, rural localities—administrative centers, and rural localities with population of over 3,000)". Всероссийская перепись населения 2002 года (All-Russia Population Census of 2002) (Russian में). Federal State Statistics Service. अभिगमन तिथि 2009-08-19. URL–wikilink conflict (मदद)सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  2. The value of density was calculated automatically by dividing the 2002 Census population by the area specified in the infobox. Please note that this value may not be accurate as the area specified in the infobox does not necessarily correspond to the area of the entity proper or is reported for the same year as the Census (2002).

इन्हें भी देखें[संपादित करें]