पॉल पोथन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पॉल पोथन
जन्म 08 जनवरी 1916
तिरुवंतपुरम
मौत 3 अगस्त 2004(2004-08-03) (उम्र 88)
कोचिन, केरल, भारत
पेशा उद्योगपति
प्रसिद्धि का कारण इफको
पुरस्कार पद्म श्री

पॉल पोथन (जन्म: 8 जनवरी, 1916) एक भारतीय उद्योगपति थे और भारत में उर्वरक उद्योग के अग्रदूतों में से एक थे।[1] वह भारत में तीन बड़े पैमाने की उर्वरक निर्माण कंपनियों के संस्थापक प्रबंध निदेशक थे।[1]

शुरूआती जीवन[संपादित करें]

पॉल पोथन का जन्म 8 जनवरी 1916 को तिरुवंतपुरम जिले के नेडूमंगद में एक ईसाई परिवार में हुआ था।[2] इन्होंने अपनी शिक्षा मद्रास विश्वविद्यालय से 1935 में पूरी की। इसके बाद इन्होंने 1940 में सिविल अभियन्ता की पढ़ाई मैसूर विश्वविद्यालय से प्राप्त की।[1] इसके बाद भी वह नहीं रुके, और इन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की से पूरी की।

करियर जीवन[संपादित करें]

  • पोथन ने अपने कार्य की शुरुआत फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स त्रवनकोर (FACT) में वरिष्ठ प्रबंधक के पद से की, और वह 1944 से लेकर 1965 इसमें सक्रिय रहे।
  • "फैक्ट इंजिनियरिंग एंड डिजाइन आर्गेनाइजेशन" (FEDO) के प्रबंध निदेशक के पद पर सक्रिय रहे।[1]
  • इसके बाद 1968 में, जब इफको की स्थापना हुई थी, तब इन्हें इफको का प्रबंध निदेशक बनाया गया, ये इस संस्था के शुरुआती सदस्यों में से एक थे।
  • 1981 से वह कृषक भारती कॉपरेटिव (कृभको) में काम करने लगे।
  • फर्टिलाइजर एसोसिएशन ऑफ इंडिया में कई वर्षों तक मुख्य भूमिका निभाई और त्रवंकोर कोचिन केमिकल्स, और फैक्ट टैक्निकल सोसायटी के साथ भी जुड़े थे।[3]

भारत सरकार ने इन्हें देश के चौथे सबसे उच्च पुरस्कार पद्म श्री से 1977 में सम्मानित किया ।[4] काफी लंबे समय इस क्षेत्र में भूमिका निभाने के बाद इनका 3 अगस्त 2004 को (उम्र 88 वर्ष) में कोची में निधन हो गया।[1] इफको संस्था के प्रथम प्रबंध निदेशक होने पर, इनके सम्मान में इफको ने अपने एक टाउनशिप का नाम पॉल पोथन नगर रखा।[5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

References[संपादित करें]

  1. "Industrialist Paul Pothen dead". The Hindu. 4 August 2004. अभिगमन तिथि 28 June 2015.[मृत कड़ियाँ]
  2. "Mallapally". Mallapally NRI UAE. 2015. मूल से 1 July 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2015.
  3. "Fact Technical Society". Fact Technical Society. 2015. अभिगमन तिथि 28 June 2015.
  4. "Padma Shri" (PDF). Padma Shri. 2015. मूल (PDF) से 15 अक्तूबर 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 18 June 2015.
  5. "Paul Pothen Nagar". Get Pin Code. 2015. अभिगमन तिथि 28 June 2015.