सामग्री पर जाएँ

पीला सम्राट

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पीला सम्राट (हुआंगदी/黃帝 उर्फ़ येलो ऍम्पेरर) तीन अधिपतियों और पांच सम्राटों में से एक था जिसकी रानी ने चीनी संस्कृति को रेशम बनाने की कला सिखाई

पीला सम्राट या हुआंगदी (चीनी: 黃帝, अंग्रेज़ी: Huangdi) प्राचीन चीन का एक प्रसिद्ध और पौराणिक सम्राट था जिसे चीन में बहुत आदर से याद किया जाता है। चीनी मिथ्य-कथाओं के हिसाब से उसने चीन पर २६९७-२५९७ ईसापूर्व या २६९६-२५९८ ईसापूर्व के काल में राज किया। हुआंगदी तीन अधिपतियों और पांच सम्राटों में से एक थे। उन्हें चीनी सभ्यता का संस्थापक माना जाता है और बहुत सी चीज़ों का श्रेय दिया जाता है। कुछ कथाओं में वे चीन की केन्द्रीय सरकार के निर्माता थे, ब्रह्माण्ड के शासक थे और पाताल-लोक के स्वामी थे। उन्हें कभी-कभी सभी चीनी नस्ल के लोगों का पूर्वज भी कहा जाता है।[1]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Huangdi". Encyclopædia Britannica. 30 नवंबर 2011 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 24 जुलाई 2011. {{cite web}}: Italic or bold markup not allowed in: |publisher= (help)