सामग्री पर जाएँ

पारसनाथ यादव

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

पारसनाथ यादव (12 जनवरी 1949 – 12 जून 2020) भारतीय राजनेता थे। वो उत्तर प्रदेश विधान सभा के लिए सात बार विधायक चुने गये, तीन बार उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री रहे और जौनपुर से दो बार सांसद रहे। उन्हें कई वर्षों से मूत्राशय कैंसर था और इसी से 12 जून 2020 को उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में उनके निवास स्थान पर निधन हो गया।[1][2]

शुरुआती जीवन और शिक्षा

[संपादित करें]

पारसनाथ यादव का जन्म 12 जनवरी 1949 उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में हुआ। उनके पिता का नाम श्रीराम यादव था।[3] उन्होंने सन् 1970 में हिरावती देवी के साथ विवाह किया जो बरसाठी से सन् 2016 (उनके निधन) तक ब्लॉक प्रमुख थीं।[4]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Paras Nath Yadav: Samajwadi Party leader Paras Nath Yadav passes away | Varanasi News - Times of India". द टाइम्स ऑफ़ इंडिया (in अंग्रेज़ी). 12 जून 2020. Retrieved 2020-06-12.
  2. राय, विद्या शंकर (2020-06-12). "सपा नेता और पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव का 71 साल की उम्र में निधन, समाजवादी पार्टी में शोक की लहर". दैनिक भास्कर. Retrieved 2020-06-12.
  3. "Paras Nath Yadav(Samajwadi Party(SP)):Constituency- MALHANI(JAUNPUR) - Affidavit Information of Candidate". myneta.info. Retrieved 2020-06-12.
  4. "सपा मंत्री पारसनाथ यादव की पत्नी हीरावती देवी का निधन". पत्रिका समाचार. 23 दिसम्बर 2016. Archived from the original on 12 जून 2020. Retrieved 2020-06-12.