पामीर राष्ट्रीय उद्यान
ताजिक राष्ट्रीय उद्यान (पामीर पर्वतमाला) | |
---|---|
विश्व धरोहर सूची में अंकित नाम | |
स्थान | ताजिकिस्तान |
मानदंड | प्राकृतिक: (vii), (viii) |
सन्दर्भ | 1252rev |
निर्देशांक | 38°45′54″N 72°18′19″E / 38.76500°N 72.30528°Eनिर्देशांक: 38°45′54″N 72°18′19″E / 38.76500°N 72.30528°E |
शिलालेखित इतिहास | |
शिलालेख | 2013 (37th सत्र) |
पामीर नेशनल पार्क (पामर्स्की, या ताजिक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में भी जाना जाता है) पूर्वी ताजिकिस्तान में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और प्रकृति रिजर्व है। यह काराकोरम पर्वत और हिमालय के बाद तीसरा सबसे बड़ा पर्वत पारिस्थितिकी तंत्र है। इसकी स्थापना 1992 में हुई थी। 1989-1992 में, अनवर जे. बज़ुरुकोव (पर्यावरण मंत्रालय के संरक्षित क्षेत्र विभाग के प्रमुख के रूप में) ने पहली राष्ट्रीय और प्राकृतिक स्थापना की दिशा में वैज्ञानिक व्यवहार्यता अध्ययन और अंतर्राष्ट्रीय वैज्ञानिक शिविर "पामीर-90" की शुरुआत, योजना और नेतृत्व किया था। ताजिक एसएसआर में यह उद्यान, यूएसएसआर का सबसे बड़ा पर्वतीय उद्यान था।
इस उद्यान को 20 जुलाई, 1992 को ताजिकिस्तान सरकार के निर्णय संख्या 267 द्वारा नामित किया गया था। 1.2 मिलियन हेक्टेयर के कुल क्षेत्रफल के साथ यह USSR में सबसे बड़ा उच्च पर्वत पार्क था, एक साल पहले इसी दल ने ताजिकिस्तान, शिरिकेंट प्राकृतिक उद्यान के रूप में पहला प्रकृति रिजर्व स्थापित किया था। उद्यान को अब ताजिक राष्ट्रीय उद्यान कहा जाता है।[1] यह लगभग २.६ मिलियन हेक्टेयर में फैला है, जोकि ताजिकिस्तान के कुल आकार का १८% भाग है। इसमें पामीर पर्वत के कुछ हिस्से शामिल हैं। 2001 में ताजिकिस्तान गणराज्य संख्या 253 के सरकार के आदेश से इसका क्षेत्रफल 2.6 मिलियन हेक्टेयर तक बढ़ा दिया गया था।
पारिस्थितिकी और वन्यजीव
[संपादित करें]राष्ट्रीय उद्यान में स्टेपी, रेगिस्तान, घास के मैदान और अल्पाइन क्षेत्रों का मिश्रण है। 12.7 से.मी. की औसत वार्षिक वर्षा के साथ इसमें लंबे समय तक कडक सर्दी और ठंडी गर्मी होती है।[2] पहाड़ साल भर बर्फ से ढ़के रहते है। फेडचेनो ग्लेशियर ध्रुवीय क्षेत्र के बाहर सबसे लंबा ग्लेशियर है। पहाड़ में दुनिया के कुछ सबसे गहरे घाटियाँ हैं। इसमें 70 नदियाँ और 400 झीलें हैं।[3]
राष्ट्रीय उद्यान में रहने के लिए जानी जाने वाली प्रजातियों में भूरा भालू, स्नो लेपर्ड, भेड़िये, मार्खोर, मार्को पोलो भेड़, भूरे सिर वाले गुल और बार हेडेड गीज़ शामिल हैं।[4]
विश्व धरोहर स्थल
[संपादित करें]2008 में, राष्ट्रीय उद्यान को विश्व धरोहर स्थल बनने की दृष्टि से युनेस्को में प्रस्तुत किया गया था। 2013 में, उद्यान को विश्व धरोहर के रूप में स्वीकृत कर लिया गया था।[5]
-
उद्यान का दृश्य।
-
पूर्वी ताजिकिस्तान का नक्शा और पामीर पर्वतमाला, हरे रंग में उल्लिखित पामीर राष्ट्रीय उद्यान को दर्शाता है।
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Pamir National Park". The World Heritage Channel (अंग्रेज़ी भाषा में). मूल से से 4 मई 2019 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 18 नवंबर 2019.
{{cite web}}
: Check date values in:|access-date=
(help) - ↑ "Pamir". InfoPlease (अंग्रेज़ी भाषा में). 8 नवंबर 2018 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 8 November 2018.
{{cite web}}
: Check date values in:|archive-date=
(help) - ↑ "Tajik National Park - World Heritage Site - Pictures, Info and Travel Reports". www.worldheritagesite.org.
- ↑ Terrestrial Ecoregions. World Wildlife Fund http://worldwildlife.org/ecoregions/pa1014.
{{cite web}}
: Missing or empty|title=
(help) - ↑ (अंग्रेज़ी में) Mount Etna and the Mountains of Pamir inscribed on World Heritage List alongside El Pinacate and Gran Desierto de Altar Archived 2019-09-01 at the वेबैक मशीन, whc.unesco.org, 21 June 2013.