पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान
Papikonda National Park
పాపికొండ జాతీయ ఉద్యానవనం
आईयूसीएन श्रेणी चतुर्थ (IV) (आवास/प्रजाति प्रबंधन क्षेत्र)
गोदावरी नदी से पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान का दृश्य
पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान की अवस्थिति दिखाता मानचित्र
आन्ध्र प्रदेश में स्थिति
अवस्थितिआन्ध्र प्रदेश, भारत
निर्देशांक17°40′05″N 81°32′46″E / 17.668°N 81.546°E / 17.668; 81.546निर्देशांक: 17°40′05″N 81°32′46″E / 17.668°N 81.546°E / 17.668; 81.546
क्षेत्रफल1,012.86 कि॰मी2 (250,280 एकड़)
स्थापित2008 (राष्ट्रीय उद्यान)
1978 (वन्य अभयारण्य)
शासी निकायआन्ध्र प्रदेश वन विभाग

पापीकोंडा राष्ट्रीय उद्यान (Papikonda National Park) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के अल्लूरी सीतारामा राजू ज़िलेएलूरु ज़िले में राजमंड्री के समीप पापी पहाड़ियों में 1,012.86 वर्ग किमी पर विस्तारित एक राष्ट्रीय उद्यान है। इसे 1978 में वन्य अभयारण्य और 2008 में राष्ट्रीय उद्यान घोषित कर दिया गया। यह गोदावरी नदी के जलसम्भर में स्थित है।[1][2][3]

प्राणी[संपादित करें]

मांसाहारी स्तनधारियों में कैमरा फन्दों द्वारा यहाँ बंगाल बाघ, भारतीय तेन्दुआ, रोहित-द्वीपी बिल्ली, जंगली बिल्ली, चीता बिल्ली, स्लोथ रीछ, छोटा भारतीय कस्तूरी बिलाव, एशियाई ताड़ कस्तूरी बिलाव, जंगली सूअर और बिज्जू देखे गए हैं। शाकाहारियों में चीतल, साम्भर, भारतीय काकड़, भारतीय चित्तीदार मूषक मृग, गौर, नीलगाय और चौसिंगा देखे गए हैं। बंदर और धूसर लंगूर भी मिलते हैं। सरीसृपों में केवल पूर्वी घाट में मिलने वाली भारतीय सुनहरी गेक्को (छिपकली) यहाँ मिलती है और नागराज भी देखे गए हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Wildlife Protected Areas Andhra Pradesh". 2014.
  2. "Papikonda Wildlife Sanctuary". AP forest department. मूल से 25 January 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 June 2014.
  3. Gujja, B.; Ramakrishna, S.; Goud, V.; Sivaramakrishna (2006). Perspectives on Polavaram, a Major Irrigation Project on Godavari. Academic Foundation. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788171885787.