पंचतरणी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
पंचतरणी
Panchtarni
پمچترنی
पंचतरणी घाटी
पंचतरणी नदी
तीर्थमार्ग पड़ाव व नदी घाटी
पंचतरणी नदी घाटी का दृश्य
पंचतरणी नदी घाटी का दृश्य
पंचतरणी is located in जम्मू और कश्मीर
पंचतरणी
पंचतरणी
जम्मू और कश्मीर में स्थिति
निर्देशांक: 34°11′21″N 75°29′54″E / 34.1893°N 75.4982°E / 34.1893; 75.4982निर्देशांक: 34°11′21″N 75°29′54″E / 34.1893°N 75.4982°E / 34.1893; 75.4982
देश भारत
प्रान्तजम्मू और कश्मीर
ज़िलाअनन्तनाग ज़िला
तहसीलपहलगाम
ऊँचाई3505 मी (11,499 फीट)
भाषा
 • प्रचलितकश्मीरी
समय मण्डलभामस (यूटीसी+5:30)
पिनकोड192126

पंचतरणी (Panchtarni) भारत के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के अनंतनाग ज़िले में अमरनाथ गुफा के लिए जाने वाले तीर्थमार्ग पर एक धार्मिक व पर्यटन के महत्व वाला स्थान है। यह पहलगाम से यात्रा आरम्भ करने पर 40 किमी बाद और उत्तर में शेषनाग झील से 15 किमी बाद आता है। यह पंचतरणी नदी के किनारे एक मर्ग (घासभूमि मैदान) में स्थित है और इस घाटी को भी पंचतरणी घाटी कहा जाता है। यह स्थान 11,500 फुट (3,500 मीटर) पर है और हिम-ढके पर्वतों से घिरा हुआ है। पंचतरणी नदी आसपास की हिमानियों से आने वाली पांच जलधाराओं के संगम से बनती है। जो यात्री हेलिकॉप्टर द्वारा अमरनाथ तीर्थयात्रा करते हैं, उन्हें भी पंचतरणी में ही उतारा जाता है। यहाँ से अमरनाथ तीर्थ लगभग 6 किमी (3.7 मील) दूर है और यह रास्त्ता केवल पैदल या टट्टुओं पर ही तय किया जा सकता है।[1][2][3][4][5]

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Panchtarni of Amrnath yatra, Live India.
  2. Brajesh Kumar, 2003, [ "Pilgrimage Centres of India"], Diamond Books, pp.81, ISBN 8171821855.
  3. Dr. Shiv Sharma, 2008, "India - A Travel Guide", Fusion Books, pp.210, ISBN 8128400673
  4. "Panchtarni overview", Holidify.com.
  5. amarnath yatra heli service, HimalayanHeli.com.