नैरोबी के शॉपिंग मॉल में गोलाबारी
नैरोबी के शॉपिंग मॉल में गोलाबारी | |
---|---|
जुलाई 2007 में वैस्टगेट शॉपिंग मॉल | |
स्थान | नैरोबी, कीनिया |
निर्देशांक | 1°15′24.49″S 36°48′11.82″E / 1.2568028°S 36.8032833°E |
तिथि |
21 सितम्बर 2013 ~12:00–12:30 (स॰सा॰स॰+3) |
हमले का प्रकार | सामूहिक हत्या, गोलीबारी |
हथियार |
एके-47[1] ग्रेनेड |
मृत्यु | 59+[2] |
घायल | 175 (कम से कम)[2] |
अपराधी | अल-शबाब |
नैरोबी के शॉपिंग मॉल में गोलाबारी वो आतंकवादी घटना है जिसमें कीनिया की राजधानी नैरोबी के वैस्टगेट शॉपिंग मॉल में 21 सितम्बर 2013 की दोपहर (स्थानीय समय अनुसार) को कम से कम 59 लोगों को इस्लामिक आतंकवादियों ने गोलीबारी द्वारा मार दिया था।
घटना
[संपादित करें]वैस्टगेट मॉल नैरोबी के प्रमुख शॉपिंग मॉल में से एक है जो अमीर कीनियाई नागरिकों और प्रवासियों के बीच लोकप्रिय है, हमले के समय जहाँ एक हजार के करीब खरीददार मौजूद थे। आतंकियों ने मॉल पर ग्रेनेड फेंके और राइफलों से गोलीबारी की। हमले में 59 लोगों की मौत हुई व कई को मॉल के अंदर ही बंधी बना लिया गया।[3]
आतंकी संगठन अल-शबाब ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि यह 2011 में कीनियाई सेना द्वारा सोमालिया में घुसकर चलाए गए अभियान का जवाब है। सोमालिया के दक्षिण में क़रीब चार हज़ार सैनिक कीनिया की सरकार ने भेजे हुए हैं जहाँ वो चरमपंथियों के ख़िलाफ़ युद्ध छेड़े हुए हैं। संघठन ने ऐसे और हमले करने की धमकी भी दी।[4]
सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ ब्लेयर, एडमुंड (22 सितम्बर 2013). "Islamists claim gun attack on Nairobi mall, at least 39 dead". रॉयटर्स. 22 सितंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 सितम्बर 2013.
{{cite web}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ अ आ "Kenya standoff: At least 59 dead, minister says". बीबीसी न्यूज़. 22 सितम्बर 2013. 6 दिसंबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 सितम्बर 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
,|date=
, and|archive-date=
(help) - ↑ "प्रधानमंत्री ने नैरोबी में आतंकवादी हमले की निंदा की". हिन्दुस्तान. नई दिल्ली. 22 सितम्बर 2013. मूल से से 26 सितंबर 2013 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 22 सितम्बर 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help) - ↑ "नैरोबी में आंतकी हमले में 59 मरे, 2 भारतीय भी". नवभारत टाइम्स. 22 सितम्बर 2013. 24 सितंबर 2013 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 22 सितम्बर 2013.
{{cite news}}
: Check date values in:|accessdate=
and|date=
(help)