नुज़हत परवीन

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नुज़हत परवीन
व्यक्तिगत जानकारी
पूरा नाम नुज़हत मसीह परवीन
जन्म 9 मई 1996 (1996-05-09) (आयु 27)
सिंगरौली, मध्य प्रदेश, भारत
बल्लेबाजी की शैली दायें हाथ का बल्ला
भूमिका विकेटकीपर,बल्लेबाज
अंतर्राष्ट्रीय जानकारी
राष्ट्रीय पक्ष
वनडे पदार्पण१५ मई २०१७ बनाम आयरलैंड
अंतिम एक दिवसीय१५ मई २०१७ बनाम आयरलैंड
टी20ई पदार्पण१८ नवंबर २०१६ बनाम वेस्ट इंडीज
अंतिम टी20ई22 नवंबर २०१६ बनाम वेस्ट इंडीज
स्रोत : ESPNcricinfo, जुलाई २४ २०१७

नुज़हत परवीन (जन्म 9 मई 1996) उर्फ खुशबू भारतीय महिला क्रिकेट टीम में जगह बनाने वाली मध्यप्रदेश के रीवा संभाग की पहली महिला क्रिकेटर बनी हैं।[1] वे मध्यप्रदेश के सिंगरौली से है।[2] उन्होंने अपना स्थान बतौर विकेट कीपर व बल्लेबाज के रूप में बनाया है।[3] नुजहत स्नातक की पढ़ाई दिल्ली से कर रही हैं तथा वेस्टर्न रेलवे में नौकरी भी करती हैं।[4] नुजहत का जब 2011 में सिंगरौली महिला क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में चयन हुआ, उसने डिविजन टीम रीवा व शहडोल में दो शतक लगाये थे। इसके बाद परवीन का हौसला बढ़ता गया। उसने 2015 के सीनियर इंटर जोनल टूर्नामेन्ट में 101 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनका मध्यप्रदेश की अंडर -19 टीम में चयन हुआ। मध्य प्रदेश की तरफ से खेलते हुए उन्होंने भारतीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

उनके पिता मसीह आलम कोल माइन में मशीन ऑपरेटर हैं।[5] मां नसीमा बेगम गृहणी हैं। उसके भाई आमिर हैं। नुजहत ने भारत की ओर से अबतक एक वनडे और तीन टी-20 मैच खेले हैं।

इन्हें भी देखें[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "ICC Women's World Cup 2017: Nuzhat Parween has the ability to make full use of limited chance". मूल से 25 अगस्त 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2017.
  2. "Forced Into Cricket, MP's Nuzhat Now Slated to Play World Cup". मूल से 9 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 9 सितंबर 2017.
  3. "INDvSWI टी-20 : मध्यप्रदेश की नुजहत परवीन भारतीय महिला क्रिकेट टीम में शामिल". मूल से 10 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2017.
  4. "नुजहत परवीन की ऐसे बदली किस्मत, रेसर ने पहना ग्लव्स और बन गईं क्रिकेटर". मूल से 10 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2017.
  5. "BCCI से इनाम के 50 लाख रुपये से मुंबई में घर खरीदेगी यह क्रिकेटर". मूल से 10 सितंबर 2017 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 10 सितंबर 2017.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]