नीति टेलर

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नीति टेलर

नीति मुंबई में
जन्म 8 नवम्बर 1994 (1994-11-08) (आयु 29)
दिल्ली, भारत
राष्ट्रीयता भारतीय
पेशा अभिनेत्री, होस्ट
कार्यकाल 2010 – वर्तमान
प्रसिद्धि का कारण बड़े अच्छे लगते हैं
कैसी ये यारियाँ
ग़ुलाम
इश्क़बाज़
जीवनसाथी परीक्षित बावा (वि॰ 2020)
उल्लेखनीय कार्य {{{notable_works}}}

नीति टेलर (जन्म ८ नवम्बर, १९९४) एक भारतीय टेलीविज़न अभिनेत्री हैं।[1][2] उन्होंने विभिन्न टेलीविज़न धारावाहिकों में काम किया, परन्तु उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता एमटीवी के युवा शो "कैसी ये यारियाँ" से मिली।

जीवन और परिवार[संपादित करें]

टेलर का जन्म ८ नवम्बर, १९९४ को गुरुग्राम में संदीप टेलर के घर हुआ था। इनके पिता गुजराती हिन्दू[3] एवं माता बंगाली ईसाई हैं।[4][5][6][7] उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कान्वेंट स्कूल दिल्ली से की और बी॰ए॰ (समाजशास्त्र) की डिग्री सोफिया महिला महाविद्यालय से प्राप्त किया है। वह हमेशा से एक अध्यापन के क्षेत्र में जाना चाहती थीं, परन्तु फिर वह अभिनय के क्षेत्र में आ गयीं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत "प्यार का बंधन" धारावाहिक से किया था।

१३ अगस्त २०१९ को नीति ने अपने बॉयफ्रेंड परीक्षित बावा से सगाई कर ली।[8][9] उन्होंने 13 अगस्त 2020 को शादी की।[10]

करियर[संपादित करें]

२००९ में टेलर ने "प्यार का बंधन" से अपने करिए की शुरुआत की। इसके बाद उन्हें "गुलाल", "बड़े अच्छे लगते हैं", में देखा गया साथ में "कैसी ये यारिया", "ये हैं आशिकी", "वेबड"। उनका सबसे बड़ा ब्रेक एम टीवी का युवा शो "कैसी ये यारिया" था इस शो में "पार्थ"[11] के साथ उनकी जोड़ी को बहुत सराहा गया और उन्होंने बहुत लोकप्रियता बटोरी। दिसम्बर, २०१५ में उन्हें एशियाई सेक्सिएस्ट वीमेन की लिस्ट में १५ वा स्थान मिला और सभी नए सदस्यों में पहला।[12] अभी वर्तमान में वह लाइफ ओके के शो "ग़ुलाम" में मुख्य भूमिका निभा रही हैं।

फिल्मोग्राफी[संपादित करें]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Pasupulate, Karthik (23 June 2013). "Niti goes back to college". The Times of India. Retrieved 2015-01-06.
  2. Tiwari, Vijaya (21 September 2013). "Niti Taylor & Siddhi Karwa in Mtv Webbed". The Times of India. Retrieved 2015-01-06.
  3. "Learning Gujrati From Daddy". Niti Taylor. YouTube.
  4. Doshi, Hasti (April 4, 2021). "Niti Taylor recalls the time when she would paint Easter eggs and sing carols in church". The Times of India.
  5. Chaudhury, Neha (December 25, 2020). "Niti Taylor celebrates Christmas with family after 10 years". The Times of India.
  6. "Telly stars spread Christmas cheer". Outlook. December 25, 2019.
  7. "Happy Birthday, Niti Taylor: 8 things you probably didn't know about the Ghulaam actress". India Today. 8 November 2017. अभिगमन तिथि 18 December 2019.
  8. "Ishqbaaz actress Niti Taylor to get engaged tomorrow with beau Parikshit Bawa; shares pic". The Times of India (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 12 August 2019.
  9. Shiksha, Shruti (13 August 2019). "'Ishqbaaz' actress Niti Taylor engaged to boyfriend Parikshit Bawa - See pics". Zee News (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 13 August 2019.
  10. "Niti Taylor married Parikshit Bawa in private ceremony in August, shares videos and pics from wedding". Hindustan Times (अंग्रेज़ी में). 6 October 2020. अभिगमन तिथि 6 October 2020.
  11. "TV actor Niti Taylor refuses Kaisi Yeh Yaariaan 3, opts for more challenging role in Ghulam". The Indian Express. 9 January 2017. Retrieved 2017-02-17.
  12. Venkat, Jayanti (14 January 2016). "Niti: Taylor-made for success". Eastern Eye. Retrieved 2017-02-17.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]