सामग्री पर जाएँ

निरर्थकतावाद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

अब्सर्डिज्म अथवा निर्थकतावाद दार्शनिक सिद्धान्त है जिसके अनुसार ब्रह्माण्ड तर्कहीनता और अर्थहीन है। इस सिद्धान्त के अनुसार जो लोग अर्थ की खोज में निकलते हैं वो विश्व के साथ संघर्ष में उलझ जाते हैं। यह संघर्ष तार्किक लोगों और तर्कहीन ब्रह्माण्ड के मध्य हो सकता है; यह आशय और परिणाम के मध्य का संघर्ष हो सकता है; यह व्यक्तिपरक मूल्यांकन और वस्तुनिष्ठ मूल्य के मध्य का संघर्ष हो सकता है लेकिन शब्द की सटीक परिभाषा विवादित है। अब्सर्डिज्म के अनुसार पूरी दुनिया बेतुकी है। इसमें कुछ विशेष परिस्थितियाँ, व्यक्ति या चरण को अर्थहीन माना जाता हैं।

परिभाषा

[संपादित करें]

अब्सर्डिज्म दार्शिनिक सिद्धान्त है जिसके अनुसार जीवन अथवा विश्व सामान्य और अर्थहीन है।[1] किसी की परिभाषा का चुनाव इस बात पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है कि क्या अर्थहीन बात और इसके पक्ष और विपक्ष में दिए गए तर्क का सिद्धान्त सही है : यह किसी एक की परिभाषा पर सही हो सकता है और दूसरे पर गलत हो सकता है।[2]

सामान्य अर्थों में निरर्थकतावाद वह है जिसमें अर्थ एवं तर्क का अभाव होता है, चूंकि इसमें किसी न किसी प्रकार का विरोधाभास शामिल होता है। निरर्थकवाद इस अर्थ में विरोधाभासी है कि इसे तर्क से नहीं समझा जा सकता।[3][4][5] लेकिन अब्सर्डिज्म के विषय में यह शब्द और अधिक विशिष्ट अर्थों में लिया जाता है। इसकी ज्यादातर परिभाषाएं दो चीजों के बीच संघर्ष, विसंगति या टकराव को शामिल करती हैं। ये दोनों चीज क्या हैं, इस पर राय अलग-अलग होती है। उदाहरण के लिए इसे परंपरागत रूप से एक तर्कहीन दुनिया के साथ तर्कसंगत मनुष्य के टकराव के रूप में परिभाषित किया जाता है या कारणों के आधार पर किसी चीज़ को समझने के प्रयास के रूप में पहचाना जाता है, भले ही वह तर्कसंगतता की सीमा से परे हो।[6] इसी तरह अब्सर्डिज्म की परिभाषायें स्रोत के रूप में आशय और परिणाम के बीच, आकांक्षा और वास्तविकता के बीच एवं व्यक्तिपरक मूल्यांकन और वस्तुनिष्ठ मूल्य के बीच विसंगति को दिखाती हैं। अन्य परिभाषाएँ दोनों परस्पर विरोधी पक्षों को मनुष्य के भीतर बताती हैं जैसे मनमाने लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता और उनके प्रति प्रतिबद्धताओं को छोड़ने में असमर्थता।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. ↑ "Merriam-Webster". 16 मई 2023.
  2. ↑ Belliotti, Raymond Angelo (2019). "Introduction". Is Human Life Absurd? A Philosophical Inquiry into Finitude, Value, and Meaning (अंग्रेज़ी भाषा में). Brill. ISBN 978-90-04-40879-1.
  3. ↑ Mittelstraß, Jürgen, ed. (2005). "absurd/das Absurde". Enzyklopädie Philosophie und Wissenschaftstheorie. Metzler. मूल से से 20 अक्तूबर 2021 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 10 फ़रवरी 2024.
  4. ↑ Bertman, Martin A. (January 1971). "Education and Absurdism". The Educational Forum (अंग्रेज़ी भाषा में). 35 (2): 239–241. डीओआई:10.1080/00131727109340469. आईएसएसएन 0013-1725.
  5. ↑ Publishers, HarperCollins. "The American Heritage Dictionary entry: absurd". www.ahdictionary.com. अभिगमन तिथि: 2024-02-10.
  6. ↑ Honderich, Ted, ed. (2005). "absurd, the". The Oxford Companion to Philosophy. Oxford University Press.