नानौता का सिद्दीकी परिवार

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

नानौता का सिद्दीकी परिवार पहले रशीदुन खलीफा, अबू बक्र के वंशज हैं, जो मुख्य रूप से भारत के नानौता शहर में स्थित हैं। इस परिवार के उल्लेखनीय लोगों में ममलुक अली नानोत्वी, मुहम्मद क़ासिम नानोत्वी, मुहम्मद याकूब नानोत्वी, मुहम्मद तैयब कासमी और मुहम्मद सलीम कासमी शामिल हैं।

मुहम्मद क़ासिम नानोत्वी ने दारुल उलूम देवबन्द की सह-स्थापना की, मज़हर नानोत्वी ने मज़ाहिर उलूम की सह-स्थापना की, मुहम्मद तैयब कासमी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की सह-स्थापना की और मुहम्मद सलीम कासमी ने दारुल उलूम वक्फ़, देवबंद की सह-स्थापना की।

इतिहास[संपादित करें]

मुगल सम्राट शाह जहाँ के जमाने में मुहम्मद हाशिम बल्ख से भारत आए और नानौता में बस गए।[1] शाहजहाँ ने उन्हें एक "जागीर" प्रदान की थी, जो विद्वानों और संतों को दिया जाता था। [2]

वंशावली[संपादित करें]

मुहम्मद हाशिम की वंशावली है, "मुहम्मद हाशिम इब्न शाह मुहम्मद इब्न काजी ताहा मुबारक इब्न अमानुल्लाह इब्न जमालुद्दीन इब्न काजी मीरान इब्न मज़हरुद्दीन इब्न नजमुद्दीन सानी इब्न नूरुद्दीन रबई इब्न कियामुद्दीन-इब्न ज़ियाउद्दीन-इब्न क़ियामुद्दीन-इब्न नूर उद्दीन सालिस इब्न नजमुद्दीन इब्न नूर उद्दीन सानी इब्न रुक्नुद्दीन इब्न रफी-उद-दीन इब्न बहाउद्दीन इब्न शिहाबुद्दीन इब्न ख्वाजा यूसुफ खलील इब्न सदरुद्दीन इब्न रुक्नुद्दीन समरकंदी इब्न सदरुद्दीन अल-हाज इब्न इस्माइल शहीद इब्न नूरुद्दीन किताल इब्न महमूद इब्न बहाउद्दीन इब्न अब्दुल्लाह इब्न जकरिया इब्न नूर इब्न सिराह इब्न सादी अस सिद्दीकी इब्न वहीदुद्दीन इब्न मसूद इब्न अब्दुर रज्जाक इब्न कासिम इब्न मुहम्मद इब्न अबू बक्र[3]

उल्लेखनीय वंशज[संपादित करें]

मामलूक अली नानोत्वी[संपादित करें]

मामलूक अली नानोत्वी (1789 - 1851) उनका नसब (वंशावली) है: मामलूक अली इब्न अहमद अली इब्न गुलाम शराफ इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल फतह इब्न मुहम्मद मु'इन इब्न अब्द अल-सामी इब्न मुहम्मद हाशिम। [4] अपने कर्म जीवन के दौरान उन्होंने जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज में पढ़ाया। उन्हें फ़ज़लुर रहमान उस्मानी, मुहम्मद कासिम नानोत्वी, नज़ीर अहमद देहलवी, राशिद अहमद गंगोही, सैयद अहमद खान और जकाउल्लाह देहलवी सहित अपने युग के सभी प्रमुख भारतीय विद्वानों के शिक्षक होने का श्रेय दिया जाता है। [5] [6]

उनके पुत्र मुहम्मद याकूब नानोत्वी ने 1866 से 1883 तक दारुल उलूम देवबन्द के पहले प्रधानाचार्य के रूप में कार्य किया। [7] खलील अहमद सहारनपुरी, देवबंदी पंथ पुस्तक अल-मुहन्नद अलल-मुफनाद के लेखक, मामलुक अली की बेटी के पुत्र थे। [8]

मुहम्मद कासिम नानोत्वी[संपादित करें]

मुहम्मद कासिम नानोत्वी (1832 - 1880) उनका नसब है: मुहम्मद कासिम इब्न असद अली इब्न गुलाम शाह इब्न मुहम्मद बख्श इब्न अलाउद्दीन इब्न मुहम्मद फतेह इब्न मुहम्मद मुफ्ती इब्न अब्द अल-सामी इब्न मुहम्मद हाशिम [9] वह दारुल उलूम देवबंद के प्रमुख संस्थापकों में से एक थे, जहां देवबन्दी आंदोलन शुरू हुआ था। उनके बेटे हाफिज मुहम्मद अहमद हैदराबाद राज्य में एक प्रमुख मुफ्ती थे और उन्होंने दारुल उलूम देवबन्द में पैंतीस साल तक अध्यक्ष के रूप में सेवा दी। [10] [11] [12] और अहमद के बेटे मुहम्मद तैयब कासमी आधे सदी के लिए इस पद पर फ़ाइज थे। तैयब के पास ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सह-संस्थापक होने का भी श्रेय है। [13]

तैयब के बेटे मुहम्मद सलीम कासमी ने दारुल उलूम वक्फ, देवबन्द की सह-स्थापना की। [14] सलीम के बेटे मुहम्मद सुफियान कासमी इस मदरसे के परिचालक हैं। [15]

हाफिज लुत्फ अली[संपादित करें]

लुत्फ अली मामलुक अली नानोत्वी के चचेरे भाई थे। उनका नसब है: लुत्फ अली इब्न मुहम्मद हसन इब्न गुलाम शराफ [16] इब्न अब्दुल्लाह इब्न अब्दुल फतह इब्न मुहम्मद मु'इन इब्न आबदुस सामी इब्न मुहम्मद हाशिम। [4]

लुत्फ अली के पुत्र मजहर नानोत्वी, मुहम्मद अहसान नानोत्वी और मुहम्मद मुनीर नानोत्वी। [17] अपने कर्म जीवन के दौरान, अहसन ने बरेली कॉलेज के फ़ारसी विभाग के प्रमुख प्रोफेसर के रूप में कार्य किया। [16] और मज़हर ने मज़ाहिर उलूम[18] को विकसित किया और मुनीर ने दारुल उलूम देवबन्द के सातवें अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। [19]

और देखें[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Thānwi, Muhammad Asad. Moulana Muhammad Qasim Nanotvi ki Dīni wa Ilmi Khidmāt Ka Tehqeeqi Mutāla (Thesis). p. 29. 
  2. Adrawi, Asīr. Mawlāna Muḥammad Qāsim Nanautawi: Hayāt awr Kārnāme (2015 संस्करण). पृ॰ 32.
  3. Professor Nur al-Hasan Sherkoti. "Hadhrat Mawlāna Muhammad Yāqūb Nanautawi". प्रकाशित Deobandi, Nawaz (संपा॰). Sawaneh Ulama-e-Deoband (उर्दू में). 2 (January 2000 संस्करण). Deoband: Nawaz Publications. पपृ॰ 90–214.
  4. Professor Nur al-Hasan Sherkoti. "Hadhrat Mawlāna Muhammad Yāqūb Nanautawi". प्रकाशित Deobandi, Nawaz (संपा॰). Sawaneh Ulama-e-Deoband (Urdu में). 2 (January 2000 संस्करण). पपृ॰ 90–214.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  5. Khan, Syed Ahmad. Shahjahanpuri, Abu Salman (संपा॰). Tazkirah Khānwāda-e-Wali'ullāhi (Urdu में). Hyderabad, Sindh: University of Sindh. पृ॰ 455-456.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. Asir Adrawi. Tazkirah Mashāhīr-e-Hind: Karwān-e-Rafta (Urdu में) (2 April 2016 संस्करण). Deoband: Darul Muallifeen. पृ॰ 246.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  7. Muhammad Miyan Deobandi. Ulama-e-Haq Aur Un Ke Mujāhidāna Kārnāme. 1. Deoband: Faisal Publications. पृ॰ 51.
  8. Muhammad Zakariya Kandhalawi. "Hadhrat Aqdas Maulana al-Haaj Khalil Ahmad". The Mashāyikh of Chisht: The Spiritual Tree (Shajarah) and Life Episodes of the Noble Auliya and Mashāyikh of Chisht. Majlisul Ulama of South Africa द्वारा अनूदित.
  9. Gīlānī, Manāzir Ahsan. Sawānih Qāsmi [Biography of Qāsim] (उर्दू में). 1. Deoband: Maktaba Darul Uloom Deoband. पृ॰ 113.
  10. Adrawi, Asir. Tazkirah Mashahir-e-Hind: Karwan-e-Rafta (उर्दू में) (1st, 1994 संस्करण). Deoband: Darul Muallifeen. पृ॰ 17.
  11. Muhammad Miyan Deobandi. "Hafiz Muhammad Ahmad". Ulama-e-Haq awr Unke Mujahidana Kaarname (उर्दू में). 1. Deoband: Faisal International. पपृ॰ 162–163.
  12. Syed Mehboob Rizwi. Tārīkh Darul Uloom Deoband [History of The Dar al-Ulum Deoband]. 2. Prof. Murtaz Husain F. Quraishi द्वारा अनूदित (1981 संस्करण). Dar al-Ulum Deoband: Idara-e-Ehtemam. पपृ॰ 37–38, 170–174.
  13. Noor Alam Khalil Amini. Pas-e-Marg-e-Zindah (उर्दू में). Idara Ilm-o-Adab, Deoband. पपृ॰ 108–172.
  14. Butt, John. A Talib's Tale: The Life and Times of a Pashtoon Englishman (2020 संस्करण). Penguin Random House. पृ॰ 173. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9788184004397.
  15. "A Condolence Meet of Hazrat Maulana Salim Qasmi and Mufti Abdullah Kapodri". Baseerat Online. मूल से 2021-04-10 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 24 May 2020.
  16. Muhammad Shahid Saharanpuri. "Hadhrat Mawlāna Muhammad Ahsan Nanautawi". प्रकाशित Deobandi, Nawaz (संपा॰). Sawaneh Ulama-e-Deoband (Urdu में). 1 (January 2000 संस्करण). पपृ॰ 405–560.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  17. Muhammad Shahid Saharanpuri. "Hadhrat Mawlāna Muhammad Ahsan Nanautawi". प्रकाशित Deobandi, Nawaz (संपा॰). Sawaneh Ulama-e-Deoband (Urdu में). 1 (January 2000 संस्करण). पपृ॰ 405–560.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  18. "Madrasa Mazahir Uloom Saharanpur 1866-2011". Deoband.net. मूल से 23 अक्तूबर 2021 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 22 March 2021.
  19. Syed Mehboob Rizwi. "Arbab-e-Ehtemam". Tārīkh Darul Uloom Deoband [History of The Dar al-Ulum Deoband]. 2. Prof. Murtaz Husain F. Quraishi द्वारा अनूदित (1981 संस्करण). Idara-e-Ehtemam, Dar al-Ulum Deoband. पपृ॰ 164–178.

ग्रन्थसूची[संपादित करें]

  • अद्रवी, आसिर. मौलाना मुहम्मद कासिम नानोत्वी: हयात और कारनामे [Mawlāna Muḥammad Qāsim Nanautawi: Life and works] (2015 संस्करण). देवबन्द: शेख उल हिन्द अकादेमी.