नंदा घुंटी

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
नंदा घुंटी
दांये से त्रिशूल, नंदा घुंटी, रोन्टी, बेथारटोली और् नंदा देवी कार्तिक स्वामी से
उच्चतम बिंदु
ऊँचाई6,309 मी॰ (20,699 फीट)
सूचीयनList of mountains in India
निर्देशांक30°20′58″N 79°42′58″E / 30.34944°N 79.71611°E / 30.34944; 79.71611निर्देशांक: 30°20′58″N 79°42′58″E / 30.34944°N 79.71611°E / 30.34944; 79.71611
भूगोल
नंदा घुंटी is located in भारत
नंदा घुंटी
नंदा घुंटी
Location in northern India
स्थानचमोली, उत्तराखंड, भारत
मातृ श्रेणीगढ़वाल हिमालय
आरोहण
प्रथम आरोहण1947

नंदा घुंटी हिमालय मे एक पर्वत है जिसकी ऊंचाई 6,309-मीटर (20,699 फीट) यह भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल तहसील में नंदा देवी अभयारण्य के बाहरी रिम पर स्थित है।

इतिहास[संपादित करें]

1907 में टी जी लॉन्गस्टाफ द्वारा पहली बार इस पहाड़ का सर्वेक्षण किया गया था। 1931 में एरिक शिप्टन ने पश्चिम से इसका सर्वेक्षण किया। शिखर तक पहुँचने का पहला गंभीर प्रयास 1944 में बी.आर. गुडफेलो और जे. बज़ार्ड (यू के) द्वारा किया गया था। अंत में, आंद्रे रोच के तहत एक स्विस टीम ने 1947 में पूर्वी रिज के माध्यम से पहली चढ़ाई दर्ज़ की।

पहली भारतीय चढ़ाई 1960 में की गई थी। इस अभियान का आयोजन हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ कोलकाता द्वारा सुकुमार रॉय के नेतृत्व में किया गया था और इसे आनंदबाजार पत्रिका के अशोक कुमार सरकार द्वारा संरक्षण दिया गया था। 22 अक्टूबर 1960 को पूर्वी रिज के माध्यम से इस द्ल ने शिखर पर झंडा फहराया। शिखर में सुकुमार रॉय, दिलीप बनर्जी, अजीबा, नोरबू, आंग शेरिंग और नीमा ताशी थे। टीम के अन्य सदस्य ध्रुबा रंजन मजुमदार, बिश्वदेव विश्वास, निमाई बोस, मदन मंडल, डॉ. अरुण कार, पत्रकार गौर किशोर घोष और फोटोग्राफर बिरेद्र नाथ सिन्हा थे।

बाद के सफल अभियान 1977 और 1980 में आयोजित किए गए।

यात्रियों को हिमालय में रूपकुंड के रास्ते में नंदा घुंटी और त्रिशूल के स्पष्ट दृश्य मिलते हैं। [1]

पड़ोसी और सहायक चोटियाँ[संपादित करें]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Himalayan Association Journal, Vol-VII, pg. 44