सामग्री पर जाएँ

द मेन्यू (2022 फ़िल्म)

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
द मेन्यू
चित्र:The Menu (2022 film).jpg
पोस्टर
निर्देशक मार्क मायलोड
लेखक
  • सेठ रीस
  • विल ट्रेसी
कहानी विल ट्रेसी
निर्माता
  • एडम मैके
  • बेट्सी कोच
  • विल फेररेल
अभिनेता
  • राल्फ फीन्स
  • आन्या टेलर-जॉय
  • निकोलस हौल्ट
  • हांग चाऊ
  • जेनेट मैकटीर
  • रीड बिरनी
  • जूडिथ लाइट
  • जॉन लेगुइज़ामो
छायाकार पीटर डेमिंग
संपादक क्रिस्टोफर टेलेफसेन
संगीतकार कॉलिन स्टेटसन
निर्माण
कंपनियां
  • हाइपरऑब्जेक्ट इंडस्ट्रीज
  • गैरी सांचेज़ प्रोडक्शंस
  • टीएसजी एंटरटेनमेंट
लम्बाई
107 मिनट
देश यू.एस.
भाषा अंग्रेज़ी
लागत $30 मिलियन
कुल कारोबार $79.6 मिलियन

द मेन्यू एक अमेरिकी कॉमेडी हॉरर फ़िल्म है। [1][2] यह फ़िल्म मार्क मायलॉड द्वारा निर्देशित है। यह सेठ रीस और विल ट्रेसी द्वारा लिखित है, जो ट्रेसी द्वारा बनाई गई एक मूल कहानी पर आधारित है। इस फ़िल्म के निर्माता एडम मैके, बेट्सी कोच और विल फेरेल हैं। फिल्म के सितारों में सबसे प्रमुख हैं राल्फ फिएनेस जिन्होंने एक प्रसिद्ध रसोइया की भूमिका निभाई है। होंग चाऊ उनके सहायक रसोइया हैं। अन्या टेलर-जॉय, निकोलस हाउल्ट, जेनेट मैकटीर, रीड बिर्नी, जूडिथ लाइट, एमी कैरेरो और जॉन लेगुइज़ामो भोजन करने वालों की भूमिका निभा रहे हैं, जो उनके विशेष रेस्तरां में आते हैं।

वैश्विक स्तर पर मेन्यू का प्रदर्शन 10 सितंबर 2022 को टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ था। इसे 18 नवंबर 2022 को संयुक्त राज्य अमेरिका में सर्चलाइट पिक्चर्स द्वारा जारी किया गया था। फिल्म ने दुनिया भर में $79 मिलियन से अधिक की कमाई की। समीक्षकों ने इस फ़िल्म के बारे में सकारात्मक राय व्यक्त की।

निर्माण

[संपादित करें]

विल ट्रेसी ने हनीमून के दौरान बर्गेन, नॉर्वे के बाहर एक द्वीप रेस्तरां, कॉर्नेलियस सोजमैट्रेस्टॉरेंट में भोजन किया। यहाँ के अनुभव से प्रेरित उन्होंने सेठ रीस को एक कहानी लिखने का सुझाव दिया। [3] उन्होंने रेस्तरां की दुनिया के कई मशहूर लोगों को सलाहकार बनाया। इसमें शेफ डोमिनिक क्रैन शामिल थे, जिन्होंने फ़िल्म के रेस्तरां हॉथोर्न के लिए अपने सैन फ्रांसिस्को रेस्तरां एटेलियर क्रैन के कई व्यंजनों को फिर से बनाया था।

इसी तरह डेविड गेल्ब को दूसरे निदेशक के रूप में शामिल किया था अपनी नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री शेफ्स टेबल के निर्देशक थे।


इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "The Menu". बीबीएफ़सी. Retrieved 14 जनवरी 2023. The Menu is a horror comedy{...]
  2. "द मेन्यू (2022)". Archived from the original on 14 जनवरी 2023. Retrieved 14 जनवरी 2023.
  3. लेट नाइट विद सेठ मेयर्स (16 नवंबर 2022). "सेठ रेस एंड विल ट्रेसी शेयर हाओ फ़ूडी कल्चर इन्सपायर्ड द मेन्यू". यूट्यूब (in अंग्रेज़ी). Archived from the original on 16 नवंबर 2022. Retrieved 15 नवंबर 2022. {{cite web}}: Check date values in: |access-date=, |date=, and |archive-date= (help)