दोसुती

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

दोसुती ( या दोसुत्ती ) भारतीय उपमहाद्वीप में उत्पादित मोटे कपास से बना वस्त्र था जिसके ताने और बाने में दो-दो सूत साथ-साथ चलते थे। मूल रूप से, यह गाँवों में बनाया जाने वाला हाथ से हथकरघे पर बुना जाने वाला कपड़ा था।

१९वीं शताब्दी में पंजाब और गुजरात मोटे सूती वस्त्र बनाने के लिये प्रसिद्ध थे जबकि भारतीय उपमहाद्वीप के पूर्वी भाग अधिक नाजुक सूती वस्त्रों (जैसे ढाका की मस्लिन) के लिए प्रसिद्ध था। पंजाब में १९वीं शताब्दी में अनेक प्रकार के सूती वस्त्र बनते थे जो अपने भार, मोटाई और सूतों की संख्या के आधार पर वर्गीकृत किये जाते थे। दोसुती दो धागों को ताने-बाने में पिरोकर बनाया गया कपड़ा था (जैसा कि इसके नाम से ही पता चलता है)। दोसुती का उपयोग डस्टर जैसे मोटे कामों के लिए किया जाता था। उस समय बनने वाले अन्य कपास उत्पाद थे -एकसुती (एकल धागे से बना वस्त्र) , तीनसुती (तीन धागे से बना) , और चौसुती (चार धागों से बना) आदि। [1] [2] [3] [4]

डेढ़सुती, दोसुती का एक प्रकार है। इसके ताने में दो सूत और बाने में एक सूत होता है। [5][6]

उत्पादन[संपादित करें]

पंजाब इस प्रकार के वस्त्रों के निर्माण के लिए प्रसिद्ध था। दोसुती जैसे कपड़े भी जेल में भी बुने जाते थे।

उपयोग[संपादित करें]

दोसुती कपास का उपयोग झाड़न (डस्टर), गरीब लोगों के लिए कपड़े, शर्ट, तौलिए और बिस्तर के प्रयोजनों के लिए किया जाता था। [1] [2] [7]

वर्तमान समय में दोसुती को खादी उद्योग के हथकरघा उत्पाद के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

संदर्भ[संपादित करें]

  1. Baden-Powell, Baden Henry (1872). Hand-book of the Manufactures & Arts of the Punjab: With a Combined Glossary & Index of Vernacular Trades & Technical Terms ... Forming Vol. Ii to the "Hand-book of the Economic Products of the Punjab" Prepared Under the Orders of Government (अंग्रेज़ी में). Punjab printing Company. पृ॰ 7. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":1" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  2. Supplies and Disposals Year Book (अंग्रेज़ी में). 1964. पपृ॰ 74, 335, 351. सन्दर्भ त्रुटि: <ref> अमान्य टैग है; ":0" नाम कई बार विभिन्न सामग्रियों में परिभाषित हो चुका है
  3. Punjab dept. of agric (1871). Statement showing estimate extent of cotton cultivation (अंग्रेज़ी में). पृ॰ 4. of cotton is imported into the district from Saháranpur, Umballa, Muzaffargarh, Máler Kotla, Jagádhri, Patiala and ... The cloths manufactured are Susi, Gulbadan, Gahra, Dhoti, Dosuti, Khes, Lungis, Daris, and checks and stripes in great ...
  4. Relations, Delhi (India : Union Territory) Directorate of Public (1960). 8 Years of Community Development in Delhi (अंग्रेज़ी में). Directorate of Public Relations. पृ॰ 28.
  5. Bureau of Indian Standards (1984). IS 756: Handloom Cotton Dosuti and Ded-suti, Grey, Scoured, Bleached or Dyed (English में). Public.Resource.Org. पृ॰ 4.सीएस1 रखरखाव: नामालूम भाषा (link)
  6. "Clothing fashion design 2023 latest hoodie" (अंग्रेज़ी में). 2023-04-12. अभिगमन तिथि 2023-11-03.
  7. Saharyia, I. S. (1970). Probation and Parole (अंग्रेज़ी में). Mukat Publications. पृ॰ 89.