सामग्री पर जाएँ

देवतालाब

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से

देवतालाब भारतीय राज्य मध्य प्रदेश के रीवा जिले में एक मध्यम आकार का गाँव है। यहाँ की कुल जनसंख्या वर्ष 2011 की जनगणना अनुसार 1,495 है।[1] यह गाँव रीवा जिले की मऊगंज तहसील में पड़ता है। तहसील मुख्यालय मऊगंज से मनगांव को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 135 पर यह गाँव दोनों कस्बों के लगभग मध्य में स्थित है।

देवतालाब की प्रसिद्धि का कारण यहाँ स्थित शिव मंदिर है जिसके बारे में आसपास के लोगों में मान्यता है कि यह एक ही पत्थर का बना हुआ मंदिर है जिसे स्वयं विश्वकर्मा ने एक ही रात में निर्मित किया था। यहाँ प्रतिवर्ष तीन मेले आयोजित होते हैं और काफ़ी संख्या में श्रद्धालु पहुँचते हैं।[2][3]

इसी स्थान के नाम पर मध्य प्रदेश विधानसभा में एक निर्वाचन क्षेत्र देवतालाब विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र भी है।

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Deotalab Village Population - Mauganj - Rewa, Madhya Pradesh". www.census2011.co.in. 23 अक्तूबर 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 अक्टूबर 2019.
  2. "एक रात में, एक पत्थर से बनें मंदिर में स्थापित है आलौकिक शिवलिंग". www.patrika.com (hindi भाषा में). 23 अक्तूबर 2019 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 अक्टूबर 2019.{{cite news}}: CS1 maint: unrecognized language (link)
  3. "देवतालाब; एक ही पत्थर मे बना हुआ विशाल शिव मंदिर, दिव्य पंच शिव लिंग". newslivenow.tv. 28 अक्तूबर 2017 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 23 अक्टूबर 2019.

निर्देशांक: 24°40′41″N 81°43′08″E / 24.678°N 81.719°E / 24.678; 81.719