सामग्री पर जाएँ

दीव किला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दीव किला
Part of दीव
दीव, भारत
दीव का मानचित्र, सन् १७२९
सूचना
प्रकारकिला
मालिकदमन और दीव सरकार
नियंत्रक पुर्तगाली साम्राज्य (१५३७-१९६१)
Flag of भारत भारत (१९६१-)
Conditionखंडहर
अवस्थिति
दीव किला is located in भारत
दीव किला
दीव किला
इतिहास
निर्मित१६वीं शताब्दी
निर्मातापुर्तगाली
सामग्रीबलुआ पत्थर और चूना मसाला

दीव किला, जिसे स्थानीय रूप से पुर्तगाली किला भी कहा जाता है, भारत के पश्चिमी सागरतट पर दमन और दीव केन्द्र शासित प्रदेश के दीव क्षेत्र में है। दीव शहर किले के पश्चिमी छोर पर स्थित है। यह किला यहाँ पर पुर्तगाली उपनिवेशी काल के दौरान बनाया गया था। इसका निर्माण सन् १५३५ में आरम्भ हुआ जब उस समय के गुजरात के सुल्तान बहादुर शाह ने मुग़ल साम्राज्य के बादशाह हुमायूँ द्वारा इस क्षेत्र को अपने अधीन कर लेने के प्रयासों से बचने के लिये पुर्तगालियों के साथ रक्षा-सन्धि कर ली। सन् १५४६ तक इस किले को अधिक मज़बूत करने का काम लगातार चलता रहा।

१५३७ से किले और दीव शहर पर पुर्तगाली नियंत्रण आरम्भ हो गया और यह ४२४ वर्षों तक रहा, जो विश्व में किसी भी स्थान के लिये सबसे लम्बा उपनिवेशी राजकाल था। दिसम्बर १९६१ में भारत सरकार ने "ऑपरेशन विजय" नामक सैन्य कार्यवाई में यहाँ पुर्तगाली राज अन्त कर के इस क्षेत्र का फिर से भारत में विलय कर लिया और उस समय की गोवा, दमन और दीव केन्द्र शासित प्रदेश का भाग बनाया। गोवा को राज्य का दर्जा मिलने के बाद दमन और दीव केन्द्र शासित प्रदेश के रूप में संगठित करे गये।[1][2][3][4]

इन्हें भी देखें

[संपादित करें]

सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. "Daman and Diu". Government of India. 23 जून 2006 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-10-14.
  2. Stevens, Abel; James Floy (1853). The National magazine: devoted to literature, art, and religion, Volume 2. Carlton & Phillips. pp. 31–34. 22 अक्तूबर 2012 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-10-14. {{cite book}}: |work= ignored (help)
  3. "Diu fort finds place in New Seven Wonders of Portugal". Indian Express. 2009-06-13. 29 जुलाई 2009 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 2009-10-14.
  4. "Diu Fort, Diu – India ..." मूल से से 24 सितंबर 2009 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 2009-10-14.