सामग्री पर जाएँ

दिल्ली कैपिटल्स

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
दिल्ली कैपिटल्स
कार्मिक
कप्तान ऋषभ पंत
कोच रिकी पोंटिंग
मालिक जी एम आर होल्डिंग्स
टीम की जानकारी
रंग गहरा नीला एवं लाल
स्थापित २००८
घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम
क्षमता 48000

दिल्ली कैपिटल्स (पहले दिल्ली डेयरडेविल्‍स के नाम से जानी जाती थी) इंडियन प्रीमियर लीग की एक फ्रैंचाइज़ी [1]क्रिकेट टीम है जो इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली के शहर का प्रतिनिधित्व करती है। यह टीम साल २००८ इंडियन प्रीमियर लीग से ही आईपीएल का हिस्सा रही है। यह फ्रैंचाइजी जीएमआर समूह द्वारा स्वामित्व है। इनका घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम और छत्तीसगढ़ में रायपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैं। २०१२ के चैंपियंस लीग ट्वेंटी २० में दिल्ली डेयरडेविल्स सेमीफाइनल तक गयी थी और उसमें हार का सामना करना पड़ा था।[2] २०१८ इंडियन प्रीमियर लीग में गौतम गंभीर ने कप्तानी छोड़ दी थी इस कारण उनकी जगह श्रेयस अय्यर नए कप्तान बने है। फिर 2022 के सीजन में श्रेयस अय्यर को कोलकाता नाइट राइडर्स द्वारा खरीद लिया गया जिसके बाद ऋषभ पंत को दिल्ली का नया कप्तान बनाया गया लेकिन सड़क दुर्घटना के कारण वह आईपीएल का 2023 का सीजन नहीं खेलेंगे जिस कारण डेविड वॉर्नर को दिल्ली का कप्तान संभावित रूप से बनाया जा सकता है[3] दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, लुंगी नगिदी, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, विक्की ओस्टवाल, प्रवीण दुबे, अभिषेक पोरेल, स्वास्तिक चिकारा, शाई होप, सुमित कुमार, झाय रिचर्डसन, रसिख सलाम, कुमार कुशाग्र, रिकी भुई, ट्रस्टन स्टब्स, हैरी ब्रूक, मुकेश कुमार, इशांत शर्मा, खलील अहमद, यश ढुल, ललित यादव और अक्षर पटेल।[4]


सन्दर्भ

[संपादित करें]
  1. जनसत्ता. "IPL 2018: दिल्‍ली डेयरडेविल्‍स के कप्‍तान होंगे गौतम गंभीर, रिकी पोंटिंग ने किया ऐलान". Archived from the original on 16 फ़रवरी 2018. Retrieved 16 फरवरी 2018. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  2. "आईपीएल 11: दिल्ली डेयरडेविल्स ने इन 25 खिलाड़ियों को किया अपनी टीम में शामिल, जाने किसे मिले सबसे ज्यादा पैसे". Archived from the original on 16 फ़रवरी 2018. Retrieved 16 फरवरी 2018. {{cite web}}: Check date values in: |accessdate= (help)
  3. admin (2023-02-10). "दिल्ली कैपिटल प्लेयर लीस्ट 2023,रिटेन लीस्ट, रिलीजड प्लेयर लिस्ट 2023 - ssynews" (in अमेरिकी अंग्रेज़ी). Archived from the original on 16 फ़रवरी 2023. Retrieved 2023-02-16.
  4. Maurya, Atul (25 दिसम्बर 2023). "IPL 2024 DC Full Squad List: देखें दिल्ली कैपिटल्स खिलाड़ियों की सूची और पूरी टीम". India Sikho.