दक्षिण अफ़्रीका के प्रान्त

दक्षिण अफ़्रीका प्रशासनिक रूप से नौ प्रान्तों में विभाजित है। हर प्रान्त में एक-सदन वाले विधानमंडल का प्रावधान है, जिसके सदस्यों को हर पाँच वर्षों में चुना जाता है।[1][2]
इतिहास
[संपादित करें]दक्षिण अफ़्रीका का संघ सन् १९१० में चार ब्रिटिश उपनिवेशों (केप उपनिवेश, नताल उपनिवेश, ट्रांसवाल उपनिवेश, अरेन्ज नदी उपनिवेश) को मिलाकर बनाया गया था। इस संघ को फिर चार प्रान्तों में गठित किया गया: केप उपनिवेश, नताल उपनिवेश, ट्रांसवाल उपनिवेश, अरेन्ज फ़्री स्टेट उपनिवेश। उस समय दक्षिण अफ़्रीका पर यूरोप से आये श्वेतवर्णियों का पूरा क़ब्ज़ा था हालांकि जनसंख्या के हिसाब से वे अल्पसंख्या में थे। बहुसंख्यक श्यामवर्णी अफ़्रीकियों के पास कोई राजनैतिक अधिकार नहीं था और उन्हें दबाने के लिये सन् १९१३ के बाद उन्हें देश के केवल लगभग १३% हिस्से में ही रहने को कहा गया। इस क्षेत्र के बाहर जाने के लिये उन्हें श्वेतवर्णी सरकार से अनुमति लेनी होती थी। १९५० के बाद इन क्षेत्रों को 'बांटूस्तान' नामक क्षेत्रों में गठित कर दिया गया (अफ़्रीकी लोगों को दक्षिण अफ़्रीका में अनौपचारिक रूप से बांटू कहा जाता है)।
सन् १९७६ में श्वेतवर्णी सरकार ने कृत्रिम रूप से दक्षिण अफ़्रीका में श्यामवर्णियों को कम करने के लिये ऐलान किया कि वह इन बांटूस्तानों को आज़ादी देकर दक्षिण अफ़्रीका से अलग कर रही है। विश्व में इसकी सर्वस्व निंदा हुई और किसी ने भी इन क्षेत्रों को स्वतंत्र देश नहीं माना। सन् १९९४ में वर्णभेद का अंत हुआ और नये संविधान के तहत सभी क्षेत्रों को फिर एक देश में शामिल कर के उनका नये रूप से गठन किया गया जो आज के प्रान्तों में दिखता है।
प्रान्तों की तालिका
[संपादित करें]| ध्वज | प्रान्त | राजधानी | सबसे बड़ा शहर | क्षेत्रफल [3] | जनसंख्या (2011) [4] | जन-घनत्व (2011) | मानव विकास सूचकांक (2003) [5] |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| पूर्वी केप Eastern Cape | बिशो Bhisho / Bisho | पोर्ट एलिज़ाबेथ Port Elizabeth | 168,966 kमी2 (65,238 वर्ग मील) | 6,562,053 | 38.8/किमी2 (100/मील2) | 0.62 | |
| फ़्री स्टेट Free State | ब्लूमफ़ोनटेन Bloemfontein | ब्लूमफ़ोनटेन Bloemfontein | 129,825 kमी2 (50,126 वर्ग मील) | 2,745,590 | 21.1/किमी2 (55/मील2) | 0.67 | |
| ख़ाउतेन्ग Gauteng | जोहान्सबर्ग Johannesburg | जोहान्सबर्ग Johannesburg | 18,178 kमी2 (7,019 वर्ग मील) | 12,272,263 | 675.1/किमी2 (1,749/मील2) | 0.74 | |
| क्वाज़ूलू-नताल KwaZulu-Natal | पीटरमैरिट्सबर्ग Pietermaritzburg ‡ | डरबन Durban | 94,361 kमी2 (36,433 वर्ग मील) | 10,267,300 | 108.8/किमी2 (282/मील2) | 0.63 | |
| लिम्पोपो Limpopo | पोलक्वानी (पीटर्सबर्ग) Polokwane (Pietersburg) | पोलक्वानी Polokwane | 125,754 kमी2 (48,554 वर्ग मील) | 5,404,868 | 43.0/किमी2 (111/मील2) | 0.59 | |
| अमपूमलांगा Mpumalanga | नेल्सप्रूइत (म्बोमबेला) Nelspruit (Mbombela) | नेल्सप्रूइत Mbombela | 76,495 kमी2 (29,535 वर्ग मील) | 4,039,939 | 52.8/किमी2 (137/मील2) | 0.65 | |
| पश्चिमोत्तर North West | माहिकेन्ग (माफ़िकेन्ग) Mahikeng (Mafikeng) | रूस्तेनबर्ग Rustenburg | 104,882 kमी2 (40,495 वर्ग मील) | 3,509,953 | 33.5/किमी2 (87/मील2) | 0.61 | |
| उत्तरी केप Northern Cape | किम्बरली Kimberley | किम्बरली Kimberley | 372,889 kमी2 (143,973 वर्ग मील) | 1,145,861 | 3.1/किमी2 (8.0/मील2) | 0.69 | |
| पश्चिमी केप Western Cape † | केप टाउन Cape Town | केप टाउन Cape Town | 129,462 kमी2 (49,986 वर्ग मील) | 5,822,734 | 45.0/किमी2 (117/मील2) | 0.77 | |
| दक्षिण अफ़्रीका गणतंत्र | प्रिटोरिया, केप टाउन, ब्लूमफ़ोनटेन | जोहान्सबर्ग | 1,220,813 kमी2 (471,359 वर्ग मील) | 51,770,560 | 42.4/किमी2 (110/मील2) | 0.67 | |
टिप्पणी:
- † इन आंकड़ों में प्रिन्स एडवर्ड द्वीप (335 kमी2 (129 वर्ग मील), बिना स्थाई आबादी के) शामिल नहीं हैं, जो हिन्द महासागर में दक्षिण अफ़्रीका के अधीन क्षेत्र हैं और न्यायिक व मतदान नज़र से पश्चिमी केप प्रान्त के भाग हैं
- ‡ 1994 से 2004 तक पीटरमैरिट्सबर्ग और उलुंडी दोनों ही को क्वाज़ूलू-नाताल की राजधानियाँ होने का दर्जा मिला हुआ था
इन्हें भी देखें
[संपादित करें]सन्दर्भ
[संपादित करें]- ↑ "Provincial government". SouthAfrica.info. 13 मार्च 2016 को मूल से पुरालेखित. अभिगमन तिथि: 1 April 2011.
- ↑ Constitution of the Republic of South Africa, 1996, Chapter 6: Provinces. Sections 104 and 146.
- ↑ Census 2011: Census in brief. Pretoria: Statistics South Africa. 2012. p. 9. ISBN 9780621413885. मूल से (PDF) से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जनवरी 2016.
- ↑ Census 2011: Census in brief. Pretoria: Statistics South Africa. 2012. p. 18. ISBN 9780621413885. मूल से (PDF) से 25 दिसंबर 2018 को पुरालेखित।. अभिगमन तिथि: 25 जनवरी 2016.
- ↑ Adelzadeh, Asghar; et al. South Africa Human Development Report 2003 (PDF). Cape Town: Oxford University Press. p. 282. ISBN 978-0-19-578418-3. 19 जनवरी 2016 को मूल से पुरालेखित (PDF). अभिगमन तिथि: 25 जनवरी 2016.