थुनिवु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
थुनिवु
निर्देशक एच. विनोथ
लेखक एच. विनोथ
निर्माता बोनी कपूर
अभिनेता
छायाकार नीरव शाह
संपादक विजय वेलुकुट्टी
संगीतकार घिब्रान
निर्माण
कंपनियां
वितरक रेड जाइंट मूवीज
प्रदर्शन तिथियाँ
  • 11 जनवरी 2023 (2023-01-11)
लम्बाई
146 मिनट[1]
देश भारत
भाषा तमिल
लागत 200 करोड़ [2]
कुल कारोबार 185–250 करोड़ [3]

थुनिवु [4] वर्ष 2023 की तमिल भाषा की डकैती पर आधारित भारतीय फिल्म है जो एच. विनोथ द्वारा लिखित और निर्देशित तथा बोनी कपूर द्वारा निर्मित हैं। इसमें अजित कुमार मुख्य भूमिका तथा मंजू वारियर, समुथिरकानी, जॉन कोककेन, अजय और वीरा सहायक भूमिकाओं में हैं।[5][6]

कथानक[संपादित करें]

खूंखार गैंगस्टर राधा और उसके आदमी एसीपी रामचंद्रन के सहयोग से चेन्नई के सबसे बड़े निजी बैंक ‘योर बैंक’ में डकैती की योजना बनाते हैं। वे 21 मई को 500 करोड़ रुपये लूटने की योजना बनाते हैं जिस दिन राज्यपाल के आवास पर उनकी पार्टी का कार्यक्रम है। डकैती वाले दिन राधा और उसके आदमियों ने बैंक पर कब्जा कर लिया तब उन्हें पता लगा कि बैंक पर पहले से ही एक रहस्यमय व्यक्ति माइकल जैक्सन और उसके साथी कनमानी द्वारा कब्जा कर लिया गया है। कमांडो बैंक के अंदर पहुंचते हैं, लेकिन हार जाते हैं।

पात्र[संपादित करें]

  • अजित कुमार - डार्क डेविल के रूप में
  • मंजू वारियर- कनमनी के रूप में
  • समुथिराकानी - ग्रेटर चेन्नई पुलिस के पुलिस आयुक्त दयालन के रूप में
  • जॉन कोक्केन - कृष के रूप में
  • अजय कुमार - एसीपी रामचंद्रन के रूप में
  • वीरा - राधा के रूप में
  • जीएम सुंदर - मुथझगन के रूप में
  • प्रेम कुमार - प्रेम के रूप में
  • दर्शन - कविन के रूप में
  • महानदी शंकर - पुलिस आरक्षी एंटनी के रूप में
  • भगवती पेरुमल - इंस्पेक्टर राजेश के रूप में

निर्माण[संपादित करें]

इसके निर्माण की घोषणा फरवरी 2022 में AK61 (अजित की 61वीं प्रमुख भूमिका वाली फिल्म) के रूप में की गई थी। इसका मुख्य छायांकन हैदराबाद और बैंकॉक में अप्रैल में शुरू होकर अक्टूबर में समाप्त हुआ।[7] सितंबर में थुनिवु नाम की घोषणा की गई। निर्माण के बाद का काम अक्टूबर के अंत में शुरू होकर दिसंबर में पूरा हुआ था।[8]

रिलीज़[संपादित करें]

‘थुनिवु’ को सिनेमाघरों में 11 जनवरी 2023 को पोंगल के सप्ताह में लगाया गया था। फिल्म के संबंध में आलोचकों ने मिलिजुली राय दी। यह व्यावसायिक रूप से सफल रहीं।[9]

संदर्भ[संपादित करें]

  1. "Thunivu runtime revealed". Cinema Express. 2 January 2023. मूल से 2 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 January 2023.
  2. "'Thunivu' and Varisu' leaked online within hours of their releases". The Times of India. मूल से 11 January 2023 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 11 January 2023. 'Thunivu' is reportedly made on a budget of Rs 200 crores, while Vijay's 'Varisu' is estimated to be around Rs 280 crores.
  3. "'Varisu' and 'Thunivu' as the movies complete 50 days". The Times of India. 1 March 2023.
  4. "एके61 इज टाइटल्ड थुनिबु: हियर इज द फस्ट लुक पोस्टर ऑफ अजीत-एच विनोद्स नेक्स्ट". द इंडियन एक्सप्रेस. मूल से 5 November 2022 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 21 September 2022.
  5. "Indian Cinema scores 1500 crore at global box office in January; Shah Rukh Khan's Pathaan leads by a margin". PINKVILLA (अंग्रेज़ी में). 2023-02-04. अभिगमन तिथि 2023-06-09.
  6. "Ajith sir helped me with my dialogues: Chirag Jani". The Times of India. 2022-12-12. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-09.
  7. "Ajithkumar's change in plan for 'AK 61' after watching 'Valimai'". The Times of India. 2021-12-04. आइ॰एस॰एस॰एन॰ 0971-8257. अभिगमन तिथि 2023-06-09.
  8. "Boney Kapoor drops hint about Valimai sequel, says his relationship with Ajith is growing". The Indian Express (अंग्रेज़ी में). 2022-02-17. अभिगमन तिथि 2023-06-09.
  9. "Not January 12, Thalapathy Vijay's Varisu and Ajith Kumar's Thunivu to clash at the theatres on THIS date". India Today (अंग्रेज़ी में). अभिगमन तिथि 2023-06-09.