डिएगो रिवेरा

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डिएगो रिवेरा

Diego Rivera with a xoloitzcuintle, photo taken at the Casa Azul
जन्म Diego María de la Concepción Juan Nepomuceno Estanislao de la Rivera y Barrientos Acosta y Rodríguez
8 दिसम्बर 1886
गुआनाग्वाटो, मेक्सिको
मौत 24 नवम्बर 1957(1957-11-24) (उम्र 70)
मेक्सिको शहर, मेक्सिको
राष्ट्रीयता मैक्सिकन
शिक्षा San Carlos Academy
प्रसिद्धि का कारण Painting, murals
जीवनसाथी Angelina Beloff (1909)
Guadalupe Marín (1922–1929)
Frida Kahlo, (1929–1939 and 1940–1954; her death), Emma Hurtado
उल्लेखनीय कार्य Man, Controller of the Universe

डिएगो मरीया दे ला कॉन्सेप्सीओं जुआं नेपोमुसेनो एस्टानिसलाओ दे ला रिवेरा वाई बेरीएन्टोस अकोस्ता वाई रॉडरीगेज़ जिसे डिएगो रिवेरा नाम से पुकारते हैं,(स्पेनिश उच्चारण: [ˈdjeɣo riˈßeɾa]; 8 दिसम्बर, 1886 – 24 नवंबर, 1957) एक प्रमुख मैक्सिकन चित्रकार था। उसके बड़े भित्तिचित्रों ने मैक्सिकन कला में मैक्सिकन भित्ति आंदोलन स्थापित करने में मदद की।1922 और 1953 के बीच, रिवेरा ने औरों के इलावा मेक्सिको सिटी, Chapingo, Cuernavaca, सैन फ्रांसिस्को, डेट्रायट, और न्यूयॉर्क शहर में भित्ति चित्र चित्रित किये।[1] 1931 में, न्यूयॉर्क शहर में आधुनिक कला के संग्रहालय में उसके चित्रों की एक पूर्वव्यापी प्रदर्शनी आयोजित की गई थी। रिवेरा की अपने एक साथी मैक्सिकन कलाकार फ्रीडा काहलो के साथ शादी की थी।

व्यक्तिगत जीवन[संपादित करें]

रिवेरा गुआनाग्वाटो, मेक्सिको में एक अच्छी तरह खाते पीते -परिवार में पैदा हुआ था। बह मरीया डेल पिलर Barrientos और डिएगो रिवेरा अकोस्टा का पुत्र था।[2] डिएगो का एक जुड़वां भाई था जिस का नाम कार्लोस था। पैदा होने के दो साल के बाद उसकी मृत्यु हो गई थी।[3] रिवेरा के लिए कहा जाता था कि वह कनवरसो वंश के थे (ईसाईपूर्वजों को यहूदी धर्म को छोड़ कर रोमन कैथोलिक अपनाने के लिए मजबूर किया गया था)।[4] रिवेरा ने 1935 में लिखा था: "मेरी यहूदी पहचान मेरे जीवन में प्रमुख तत्व है। "[5] रिवेरा ने तीन साल की उम्र में चित्र बनाना  शुरू किया था, अपने जुड़वां भाई की मौत एक वर्ष के बाद. दीवारों पर ड्राइंग करते वह पकड़ा गया था। उसके माता-पिता ने उस को दंडित करने की बजाय, दीवारों पर चाकबोर्ड और कैनवास स्थापितं करवा दिये थे। बालग होने बाद, 1911 में उसने  एंजेलीना बीलोफ़ से सादी की और उन्होंने एक बेटे, डिएगो (1916-1918) को जन्म दिया। मारिया मोरोबीएफ़-सतेबेलसका ने एक बेटी को 1918 या 1919 में जन्म दिया, जिसका नाम मैरिका था। तब रिवेरा की शादी एंजेलीना से थी। (पुल पर घर : दस अशांत साल डिएगो रिवेरा के साथ और एंजेलीना के संस्मरण के अनुसार)। जून 1922 में उसने अपनी दूसरी पत्नी, ग्वाडालूप मरीन से शादी की, जिनसे उसकी दो बेटियां थी: रूथ और ग्वाडालूप। वह अभी भी शादीशुदा था जब उसकी मुलाकात कला छात्र फ्रीडा काहलो से हूई। उन्हें 21 अगस्त, 1929 को शादी की, जब वह 42 का था और बो 22 साल की थी। उनके आपसी बेवफाई और उसका हिंसक गुस्सा के चलते 1939 में उनका तलाक हो गया। लेकिन 8 दिसंबर, 1940 को सैन फ्रांसिस्को में उन्होंने दोबारा शादी कर ली। काहलो की मौत के एक वर्ष के बाद 29 जुलाई, 1955 को रिवेरा ने एम्मा हर्टाडो से शादी की, जो 1946 से उसकी एजेंट थी।

फ्रीडा काहलो और डिएगो रिवेरा 1932 में, फोटो: कार्ल वान Vechten द्वारा

मेक्सिको में कैरियर[संपादित करें]

मेक्सिको के इतिहास को रूपमान करता डिएगो रिवेरा का भित्ति चित्र  मेक्सिको सिटी के राष्ट्रीय पैलेस में 
अमेदिओ मोदिग्लिआनी, डिएगो रिवेरा का पोर्ट्रेट, 1914

References[संपादित करें]

  1. "Diego Rivera". Olga's Gallery. मूल से 2 जुलाई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2007-09-24.
  2. "Diego Rivera Began Drawing As A Toddler". मूल से 27 फ़रवरी 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2016.
  3. online biography Archived 2016-07-08 at the वेबैक मशीन Retrieved October 13, 2010
  4. ""On this day: Diego Rivera dies", The Jewish Chronicle". मूल से 13 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2 जुलाई 2016.
  5. "Mexico: Virtual Jewish History Tour". Jewishvirtuallibrary.org. मूल से 16 अप्रैल 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 2012-09-20.