ट्राइकोराइसिस

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
ट्राइकोराइसिस
वर्गीकरण एवं बाह्य साधन
ट्राइकोरिस्ट्यूरा का जीवन चक्र
आईसीडी-१० B79.
आईसीडी- 127.3
डिज़ीज़-डीबी 31146
मेडलाइन प्लस 001364
एम.ईएसएच D014257

ट्राइकोराइसिस, जिसे व्हिपवर्म संक्रमण भी कहते हैं जो कि परजीवी कृमि ट्राइकोरिस्ट्यूरा (व्हिपवर्म) द्वारा फैलने वाला संक्रमण है।)[1] यदि संक्रमण केवल कुछ कृमियों से हैं, कोई लक्षण नही होता है।[2] वे लोग जिनको कई कृमियों से संक्रमण हुआ हो, उनमें पेट दर्द, थकान और दस्त हो सकता है।[2] कई बार दस्त में खून हो सकता है।[2] बच्चों में संक्रमण के कारण बौद्धिक और शारीरिक विकास खराब हो सकता है। [2] रक्त की हानि के कारण लाल रक्त कणिकाओं का निम्न स्तर हो सकता है।[1]

कारण[संपादित करें]

यह रोग आम तौर पर तब फैलता है जब लोग इन कृमियों से संक्रमित भोजन या पानी को खाते व पीते हैं। [2] यह तब भी हो सकता है जब संक्रमित सब्जियों को पूरी तरह से साफ नहीं किया जाता या पकाया नहीं जाता है।[2] अक्सर ये अंडे उस मिट्टी में होते हैं जहां पर लोग खुले में शौंच जाते हैं और जहां पर मानव मल को खाद खाद के रूप में उपयोग करते हैं। [1] ये अंडे संक्रमित लोगों के मल से उत्पन्न होते हैं।[2] ऐसी मिट्टी में खेलने वाले बच्चे अपने मुंह में हाथ लगाने से आसानी से संक्रमित हो जाते हैं।[2] ये कृमि बड़ी आंत में रहते हैं और लगभग चार सेंटीमीटर लंबे होते हैं।[1] व्हिपवर्म का निदान मल को माइक्रोस्कोप में देख कर अंडों की उपस्थिति से होता है।[3] ये अंडे बैरल के आकार के होते हैं।[4]

रोकथाम व उपचार[संपादित करें]

सही तरीक से खाना पका कर व खाना पकाने से पहले हाथ धोकर रोकथाम संभव है। [5] अन्य उपायों में कार्यशील तथा साफ शौचालय जैसी स्वच्छता तथा साफ पानी [5] तक पहुंच को बढ़ावा देना शामिल है। [6] दुनिया के वे क्षेत्र जहां पर ये संक्रमण आम है अक्सर नियमित रूप से लोगों को पूरे समूह का एक साथ उपचार किया जाएगा।[7] उपचार में तीन दिन तक दवा देनी होती है: अल्बेंडाज़ॉल, मेबेन्डाज़ॉल या इवरमेक्टिन[8] उपचार के बाद अक्सर लोग फिर से संक्रमित हो जाते हैं।[9]

महामारी विज्ञान[संपादित करें]

व्हिपवर्म संक्रमण पूरी दुनिया में लगभग 600 से 800 मिलियन लोगों को संक्रमित करता है।[1][10] उष्णकटिबंधीय देशों में यह सबसे आम है।[7] विकासशील देशों में व्हिपवर्म से संक्रमित लोगों में अक्सर हुकवर्म तथा एस्कारियासिस संक्रमणों को भी देखा गया है।[7] उनका अनेक देशों की अर्थव्यवस्था पर काफी अधिक प्रभाव होता है।[11] रोग के विरुद्ध एक टीके के निर्माण के लिए काम चल रहा है। [7] ट्राइकोराइसिस को उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग के रूप में वर्गीकृत किया गया है।[12]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "Parasites - Trichuriasis (also known as Whipworm Infection)". CDC. January 10, 2013. मूल से 10 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2014.
  2. "Soil-transmitted helminth infections Fact sheet N°366". World Health Organization. June 2013. मूल से 21 फ़रवरी 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2014.
  3. "Parasites - Trichuriasis (also known as Whipworm Infection) Diagnosis". CDC. January 10, 2013. मूल से 28 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 March 2014.
  4. Duben-Engelkirk, Paul G. Engelkirk, Janet (2008). Laboratory diagnosis of infectious diseases : essentials of diagnostic microbiology. Baltimore: Wolters Kluwer Health/Lippincott Williams & Wilkins. पृ॰ 604. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780781797016. मूल से 29 नवंबर 2014 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2016.
  5. "Parasites - Trichuriasis (also known as Whipworm Infection) Prevention & Control". CDC. January 10, 2013. मूल से 28 मई 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 20 March 2014.
  6. Ziegelbauer, K; Speich, B; Mäusezahl, D; Bos, R; Keiser, J; Utzinger, J (Jan 2012). "Effect of sanitation on soil-transmitted helminth infection: systematic review and meta-analysis". PLoSmedicine. 9 (1): e1001162. PMID 22291577. डीओआइ:10.1371/journal.pmed.1001162. पी॰एम॰सी॰ 3265535.
  7. Bethony, J; Brooker, S; Albonico, M; Geiger, SM; Loukas, A; Diemert, D; Hotez, PJ (May 6, 2006). "Soil-transmitted helminth infections: ascariasis, trichuriasis, and hookworm". Lancet. 367 (9521): 1521–32. PMID 16679166. डीओआइ:10.1016/S0140-6736(06)68653-4.
  8. "Parasites - Trichuriasis (also known as Whipworm Infection): Resources for Health Professionals". CDC. January 10, 2013. मूल से 8 दिसंबर 2018 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 5 March 2014.
  9. Jia, TW; Melville, S; Utzinger, J; King, CH; Zhou, XN (2012). "Soil-transmitted helminth reinfection after drug treatment: a systematic review and meta-analysis". PLoS neglected tropical diseases. 6 (5): e1621. PMID 22590656. डीओआइ:10.1371/journal.pntd.0001621. पी॰एम॰सी॰ 3348161.
  10. Fenwick, A (Mar 2012). "The global burden of neglected tropical diseases". Public health. 126 (3): 233–6. PMID 22325616. डीओआइ:10.1016/j.puhe.2011.11.015.
  11. Jamison, Dean (2006). "Helminth Infections: Soil-transmitted Helminth Infections and Schistosomiasis". Disease control priorities in developing countries (2nd ed. संस्करण). New York: Oxford University Press. पृ॰ Chapter 24. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 9780821361801. मूल से 10 अक्तूबर 2016 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 3 जनवरी 2016.सीएस1 रखरखाव: फालतू पाठ (link)
  12. "Neglected Tropical Diseases". cdc.gov. June 6, 2011. मूल से 27 मई 2015 को पुरालेखित. अभिगमन तिथि 28 November 2014.