जूदी मस्जिद

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
जूदी मस्जिद

मीर उस्मान अली ख़ान का मक़बरा जो इस मस्जिद में स्थित है।

स्वामित्व वक़्फ़ सम्पत्ती
वास्तु संबंधित सूचनायें
वास्तु शैली इस्लाम
निज़ाम शासनकाल में सथापित धार्मिक मामलों के निर्देशक और औक़ाफ़ कमिटी के कार्यालय

जूदी मस्जिद हैदराबाद, भारत में स्थित एक मस्जिद है। यह मस्जिद किंग कोठी महल परिसर के बाएँ तरफ़ से बशीर बाग़ क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क के बीच से ऊँचाई पर जाने वाली एक गली में है।

इसी मस्जिद में हैदराबाद के अंतिम निज़ाम शासक मीर उस्मान अली ख़ान को दफ़न किया गया था। यहीं पर राज परिवार के कई और सदस्य भी दफ़न किए गए थे।

इस मस्जिद से लगकर निज़ाम शासनकाल में सथापित धार्मिक मामलों के निर्देशक और औक़ाफ़ कमिटी के कार्यालय आज भी मौजूद हैं।