जीवद्रव्यतन्तु

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
प्राथमिक जीवद्रव्यतन्तु की संरचना। CW = कोशिका भित्ति, CA = कैलोस, PM = कोशिका झिल्ली, ER = अन्तर्द्रव्यीय जालिका, DM = बन्धनलिका, लाल वृत्त = ऐक्टिन, बैंगनी वृत्त और अरें = अन्य अज्ञात प्रोटीन

जीवद्रव्यतन्तु सूक्ष्म चैनल हैं जो वनस्पति कोशिकाओं की कोशिका भित्ति [1] और कुछ शैवाल कोशिकाओं के तिर्यक् रूप से स्थित हैं, जो उनके मध्य परिवहन और संचार को सक्षम करते हैं। प्राणी कोशिकाओं के विपरीत, लगभग हर वनस्पति कोशिका एक बहुशर्करा कोशिका भित्ति से घिरी होती है। इसलिए निकटवर्ती वनस्पति कोशिकाओं को कोशिका भित्ति की एक जोड़ी और मध्यपटलिका द्वारा अलग किया जाता है, जो एपोप्लास्ट के रूप में जाना जाने वाला एक बाह्य क्षेत्र बनाता है। यद्यपि कोशिका भित्ति छोटे घुलनशील प्रोटीन और अन्य विलेय हेतु पारगम्य होती है, जीवद्रव्यतन्तु कोशिकाओं के मध्य पदार्थों के प्रत्यक्ष, विनियमित, संलवलीय परिवहन को सक्षम करता है। जीवद्रव्यतन्तु के दो रूप हैं: प्राथमिक जीवद्रव्यतन्तु, जो कोशिका विभाजन के दौरान बनते हैं, और द्वितीयक जीवद्रव्यतन्तु, जो परिपक्व कोशिकाओं के मध्य बन सकते हैं। [2]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. Oparka, K. J. (2005). Plasmodesmata. Blackwell Pub Professional. आई॰ऍस॰बी॰ऍन॰ 978-1-4051-2554-3.
  2. Jan Traas; Teva Vernoux (29 June 2002). "The shoot apical meristem: the dynamics of a stable structure". Philosophical Transactions of the Royal Society B: Biological Sciences. 357 (1422): 737–747. PMID 12079669. डीओआइ:10.1098/rstb.2002.1091. पी॰एम॰सी॰ 1692983.