जापानी स्कूल, मुम्बई

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
मुम्बई जापानी स्कूल
ムンバイ日本人学校
स्थिति
यूनिट न॰ २०१/२०२, हीरानन्दानी नोलेज पार्क, टेक्नोलॉजी स्ट्रीट, नीयर ड्रॉ॰ एल॰ऍच॰ हीराचन्दानी-हॉस्पिटल, पवई, मुम्बई-४०००७६, भारत
निर्देशांक 19°07′13″N 72°54′57″E / 19.1202428°N 72.91588060000004°E / 19.1202428; 72.91588060000004
जानकारी
जालस्थल

जापानी स्कूल, मुम्बई (ムンバイ日本人学校 मुम्बई निहोन्जिन गक्को?), पूर्व नाम बॉम्बे जापानी स्कूल (बीजेएस) (ボンベイ日本人学校 बोन्बई निहोन्जिन गक्को?), अंधेरी पूर्व, मुम्बई में स्थित जापानी इंटरनेशनल स्कूल है।[1] पहले यह वर्ली में स्थित थी।[2] जापानी सरकार विद्यालय को निधि प्रदान करती है। यह भारत में स्थित दो जापानी इंटरनेशनल विद्यालयों में से एक है जो भारत में रह रहे प्रवासियों को शिक्षा प्रदान करती है। 2008 में यह संख्या 270 थी। इसकी स्थापना 1966 में जापान के शिक्षा और विज्ञान मंत्रालय अधिनियमों के अनुसार हुई।[3]

वर्ष 2008 तक विद्यालय परिसर में एक मीडिया कक्ष, एक आम कक्ष, एक विज्ञान प्रयोगशाला और सात वातानुकूलित कक्षायें थी। वर्ष 2008 में विद्यालय में 8 जापानी और 7 भारतीय शिक्षकों सहित कुल15 शिक्षक थे। विद्यालय में भूगोल, इतिहास, गणित और विज्ञान विषय जापानी भाषा में पढ़ाये जाते हैं अतः यह कार्य जापानी शिक्षकों द्वारा किया जाता है।[3]

सन्दर्भ[संपादित करें]

  1. "WELCOME TO JAPANESE SCHOOL OF MUMBAI." (Archive) Japanese School of Mumbai. Retrieved on 4 अप्रैल 2015. "住所 27MIDC RoadNo.17 MIDC Andheri-East Mumbai 400093 ,INDIA"
  2. Home page(). Japanese School of Mumbai. 5 October 1999. Retrieved on 4 अप्रैल 2015, "Adress [sic]: 7−17, WORLI SEA FACE, MUMBAI-400018, India"
  3. हुमैरा अंसारी, "In this slice of Japan, a dash of Mumbai masala." () डेली न्यूज़ एण्ड एनालिसिस (DNA). Thursday 12 June 2008. Retrieved on 4 अप्रैल 2015.

Further reading[संपादित करें]

  • (जापानी) Nagaishi, Akira (長石 彰; 前ボンベイ日本人学校教諭・鳥取大学教育地域科学部附属中学校教諭). "ボンベイ日本人学校における国際交流活動." 在外教育施設における指導実践記録 22, 23-26, 1999. Tokyo Gakugei University. See profile at CiNii.

बाहरी कड़ियाँ[संपादित करें]